पीएम नरेंद्र मोदी ने 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर कह दी ये बड़ी बात, बोले- मुझे गर्व है कि इस साधना को.....
PM Narendra Modi On The Vaccine War: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है लेकिन इसे दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सुपर सक्सेस के बाद विवेक अग्निहोत्री को अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' से भी काफी उम्मीदें थीं, लेकिन डायरेक्टर की इन उम्मीदों पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।
पीएम मोदी ने 'द वैक्सीन वॉर' की जमकर की तारीफ
आपको बता दें कि फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का विवेक अग्निहोत्री ने काफी प्रमोशन भी किया था लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है। लेकिन इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द वैक्सीन वॉर' की जमकर तारीफ की है। हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने 'द वैक्सीन वॉर' का जिक्र करते हुए कहा- मैंने सुना है एक फिल्म आई है 'द वैक्सीन वॉर'। अच्छा है हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए रात दिन मेहनत की थी। अपनी लैब में एक ऋषि की तरह साधना की और उसमें हमारी महिला वैज्ञानिकों ने भी अद्भुत काम किया था।

पीएम बोले- वैज्ञानिकों की साधना को दिखाया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा- डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की साधना को एक बढ़िया तरीके से 'द वैक्सीन वॉर' में दिखाया गया है। उस फिल्म को देखने के बाद गर्व हो रहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसा-ऐसा काम किया है। मैं ये फिल्म बनाने वालों को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने ये फिल्म बनाकर देश के वैज्ञानिकों और विज्ञान को महत्व दिया है।
विवेक अग्निहोत्री ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
वहीं पीएम मोदी से अपनी फिल्म की तारीफ सुनने के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री काफी खुश हो गए हैं। डायरेक्टर ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते उन्हें धन्यवाद कहा है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर (एक्स) पर लिखा है- पीएम नरेंद्र मोदी से ये सुनकर खुशी हुई कि उन्होंने स्वदेशी वैक्सीन बनाने वाले भारतीय वैज्ञानिकों, विशेषकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान को सराहा है। महिला वैज्ञानिकों ने फोन किया और भावुक हो गईं। पहली बार किसी पीएम ने वायरोलॉजिस्ट की इतनी तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications