Miss Universe हरनाज कौर संधू को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, लिखा ये ट्वीट
Miss Universe हरनाज कौर संधू को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, लिखा ये ट्वीट
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हरनाज सिंधू ने अपने नाम कर लिया। महज 21 साल की उम्र में हरनाज कौर सिंध ने ये खिताब जीतकर हर भारतीय को गदगद कर दिया है। भारत की इस सुंदरी ने 70 वां मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर 21 साल बाद मिस यूनिवर्स के ताज की भारत वापसी की है। हरनाज को भारत की पहले की दो मिस यूनिवर्स सुस्मिता सेन और लारा दत्ता ने भी बधाई दी है। वहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरनाज को बधाई देते हुए ट्वीट किया है।
Recommended Video

पीएस मोदी ने मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू को बधाई देते हुए ट्वीट किया और लिखा
हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स बनने पर बधाई। उन्हें उनके और सुनहरे भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो शादी के बाद विदेश में ही रह रही हैं उन्होंने हरनाज कौर संधू को बधाई देते हुए लिखा-
'21 साल के बाद क्राउन घर वापस लाने के लिए बधाई हो हरनाज संधू।'
वहीं 1994 में पहली बार मिस यूनिवर्स का ताज भारत के नाम करने वाली पूर्व मिस यूनिवर्स सुस्मिता सेन ने हरनाज को बधाई देते हुए लिखा -
बधाई हो हरनाज संधु, भारत का प्रतिनिधित्व इतनी खूबसूरती से करने और 21 साल में मिस यूनिवर्स (तुम 21 साल की ही हो, ये किस्मत में था) का ताज वापस लाने के लिए शुक्रिया। ईश्वर करे कि तुम इस अविश्वसनीय ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर सीखने और शेयर करना का हर लमहा एंजॉय करो। तुम्हारी मां और परिवार को बहुत-बहुत मुबारक।
वहीं भारत को दूसरी बार वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने वाली पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपनी शूटिंग बीच में रोकर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए मीडिया से बात की और कहा-
मैं हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स बनने पर कुछ ज्यादा ही खुश और थ्रील्ड हूं, वो पेंजेंट के सभी राउंड में एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट रहीं, और 21 साल बाद भारत को दुनिया के सामने बहुत अच्छे तरीके से रिप्रेजेंट किया। ये ऐसा है जैसे बिलियन ड्रीम सपना सच हो गया। मैं प्रे करती हूं कि उनकी ये चमक बरकरार रहें और मिस यूनिवर्स होने के साथ कई अच्छे एंडवेंचर का एक्सपीरियंस करें।












Click it and Unblock the Notifications