मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण खास, रजनीकांत समेत शामिल होंगे ये फिल्मी सितारे
आज यानी 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसके लिए पड़ोसी देशों से भी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इस कड़ी में फिल्मी सितारे भी पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
साल 2019 की बात करें तो तब हुए शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी सितारों ने शिरकत ली थी। इन सितारों में शाहरुख खान, कंगना रनौत, करण जौहर, रजनीकांत, संजय लाली भंसाली, राहुल द्रविड़, सायना नेहवाल, विवेक ओबरॉय, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, पी.टी ऊषा और अनिल कुंबले समेत कई सितारे शामिल हुए थे। वहीं रतन टाटा, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी समेत कुछ नामी-गिनामी उद्योगपति भी शामिल हुए।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार औऱ प्रसून जोशी से लेकर रवीना टंडन भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई हैं।
रजनीकांत ने कही ये बात
अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मैं शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहा हूं... ये बहुत ऐतिहासिक घटना है। मैं पीएम मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई देता हूं...'
समारोह में पहुंचे निरहुआ
यूपी के आजमगढ़ से भाजपा सांसद चुने गए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा कि मुझे लगता है कि आज हर कोई खुश है कि प्रधानमंत्री आज तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी इतिहास रचेंगे और आज उन्होंने इतिहास रच दिया...'
अनुपम खेर क्या बोले?
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को लेकर अनुपम खेर ने कहाा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहा हूं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री ने देश को बहुत अच्छे से चलाया है। मुझे उम्मीद है कि पीएम के नेतृत्व में नई सरकार देश को आगे ले जाएगी।
एक्टर ने आगे कहा कि हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ सकते हैं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे इस समारोह में आमंत्रित किया है।
अनिल कपूर ने कही ये बात
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, 'मैं बस यही चाहता हूं कि देश समृद्ध हो।'












Click it and Unblock the Notifications