PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी
Yuvraj Dua Reel On PM Modi: सोशल मीडिया पर इन दिनों यवुराज दुआ का नाम हर तरफ छाया हुआ है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने युवराज दुआ की एक रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। पीएम मोदी के इस कदम के बाद युवराज दुआ अचानक सुर्खियों में आ गए हैं और लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं युवराज दुआ?
आपको बता दें कि युवराज दुआ ने हाल ही में एक मजेदार रील बनाई थी जिसमें उन्होंने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी हर बात मानते हैं।

किस रील ने खींचा पीएम मोदी का ध्यान?
रील में युवराज दुआ ने हल्के-फुल्के अंदाज में पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था- सर, अगली बार मन की बात में चीनी कम खाने की सलाह जरूर दीजिएगा। उनकी ये अनोखी रिक्वेस्ट लोगों को खूब पसंद आई और देखते ही देखते युवराज की रील वायरल हो गई।
पीएम मोदी ने दिया मजेदार जवाब
इस वायरल रील को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिलचस्प अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में रील को शेयर करते हुए लिखा है- युवराज के अनुरोध पर मैं उनके पिता (और सभी से) कहूंगा कि वह चीनी का सेवन कम करें। स्वस्थ रहें, खुश रहें। पीएम मोदी का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने इसे खूब सराहा है।

कौन हैं युवराज दुआ (Yuvraj Dua)?
-26 साल के युवराज दुआ मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें फनी और रिलेटेबल रील्स बनाने के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर युवराज दुआ के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। युवराज दुआ ने अपने फनी कंटेंट से युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है।
-युवराज दुआ ने एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की थी लेकिन कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने एक बंद पड़े मीम पेज की फिर से शुरुआत की और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। वह देहाती हिंदी एक्सेंट के साथ कॉमेडी और रिलेटेबल कंटेंट बनाने लगे।
अवॉर्ड से लेकर बॉलीवुड तक का सफर
-युवराज दुआ सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं बल्कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ी है। युवराज दुआ ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) के लिए मूवी के लीड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को दिल्ली स्टाइल की भाषा सिखाई थी।
-इसके अलावा युवराज दुआ को साल 2024 में कॉमिक क्रिएटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था।
युवराज दुआ की देशभर में हो रही चर्चा
-किसी कंटेंट क्रिएटर के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा उसकी रील शेयर किया जाना बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। ये घटना न सिर्फ युवराज दुआ के करियर के लिए खास है बल्कि ये भी दिखाती है कि आज के दौर में सोशल मीडिया कंटेंट किस तरह बड़े स्तर पर पहचान दिला सकता है।
-कुल मिलाकर एक मजेदार रील ने युवराज दुआ को देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है और पीएम नरेंद्र मोदी के जवाब ने इस वायरल मोमेंट को और भी यादगार बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications