'वो बहुत बेशर्म है, उससे गंदी बातें...' रणबीर कपूर को लेकर ये क्या कह गए पीयूष मिश्रा?
फिल्म तमाशा में रणबीर कपूर के साथ काम करने का कैसा अनुभव रहा इस पर अभिनेता पीयूष मिश्रा ने एक मजेदार किस्सा साझा किया।
Piyush Mishra On Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा ने फिल्म तमाशा में रणबीर कपूर के साथ काम किया है। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पीयूष मिश्रा ने बताया कि, फिल्म में रणबीर के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा। साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर साझा किए।

फिल्म तमाशा में साथ काम कर चुके हैं पीयूष-रणबीर
बता दें कि, फिल्म तमाशा का निर्देशक इम्तियाज अली ने किया है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत में, पीयूष ने इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने के उन अनुभवों के बारे में बात की और बताया कि कैसे रणबीर कपूर के साथ शूट करने का उनका अनुभव रहा। पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह 'तमाशा' करने के लिए सहमत हो गए थे क्योंकि वह इम्तियाज अली द्वारा उन्हें सुनाए गए एक सीन से वह काफी इंप्रेस हो गए थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये फिल्म साइन करने का फैसला किया।

एक्टर ने बताया रणबीर कपूर करते हैं गंदी बातें
इसके बाद पीयूष रणबीर कपूर को लेकर बात करते हैं। उन्होंने कहा, "रणबीर कपूर एक ऐसा लड़का है, जो कि बहुत बढ़िया एक्टर है। इसके अलावा वह बहुत बढ़िया जादूगर इंसान है। वह काफी बातूनी है, उससे बातचीत करना बहुत पसंद है और उसे मजा भी आता है। वह काई बार बेशर्मी की बातें करता है, नंगी बातें करता है, वह बहुत नटखट है'।

फिल्म तमाशा में पीयूष का किरदार
पीयूष मिश्रा आगे कहते हैं कि, मशहूर निर्देशक इम्तियाज मेरा पुराना दोस्त है, फिल्म तमाशा में तीन दिन का शूट था और मैंने एक ही दिन में शूटिंग पूरी कर ली थी। बता दें कि, फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आईं थी। फिल्म में पीयूष मिश्रा ने एक स्थानीय कहानीकार की भूमिका निभाई।

रमबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि, इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा कपूर स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म पिछले साल ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आए। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में दिखाई दिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications