Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने LIVE कॉन्‍सर्ट में पति निक को किया लिपलॉक, पहले बेडरूम सीक्रेट भी कर चुके हैं शेयर

Priynka Chopra Liplock with husband Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनियाभर में पसंदीदा है, जिनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती है। हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट का इस पॉवर कपल का वीडियो वायरल हुआ, जिसने फैंस को फिर दीवाना बना दिया। वायरल वीडियो में निक जोनस स्टेज पर लाइव कॉन्‍सर्ट में परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी प्रियंका दौड़ती हुई उनके पास स्‍टेज पर पहुंचीं और हजारों दर्शकों के सामने प्रियंका चोपड़ा ने निक को प्यार से गले लगाया, जिसके बाद दोनों ने लिपलॉक किया।

लाइव कॉन्सर्ट में निक ने प्रियंका से खुलेआम 'आई लव यू' कहकर अपना प्यार जताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल है, जहां फैंस उन्हें 'बेस्ट कपल' और 'क्‍यूट कपल' बताकर प्‍यार बरसा रहे हैं।

Piynka Chopra liplock with husband nick jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादीशुदा जिंदगी का राज़ लोगों के लिए प्रेरणा है। इनके बीच की केमिस्ट्री हमेशा प्रभावित करती है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब खुलेआम इस कपल ने एक दूसरे पर प्‍यार बरसाया है, इस पहले भी निक और प्रियंका के प्‍यार भरे वीडियो सुर्खियां बटोर चुके हैं। निक जोनस जिन्‍हें 'इंडिया के फेवरेट जीजू' का टाइटल मिल चुका है उन्‍होंने एक बार तो मीडिया के सामने खुलकर बेडरूम सीक्रेट तक शेयर कर दिया था।

Piynka Chopra liplock with husband nick jonas

प्रियंका को देखते ही दिल हार बैठे थे निक जोनस

निक और प्रियंका की प्रेम कहानी 2017 में शुरू हुई दोनों की पहली मुलाकात मेट गाला 2017 में हुई थी। तभी निक खुद से 10 साल बड़ी प्रियंका चोपड़ा पर फिदा हो गए थे। प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर सगाई की और इसके बाद दिसंबर 2018 में रॉयल सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए। जनवरी 2022 में सरोगेसी के ज़रिए उन्होंने बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। 8 साल पहले शुरू हुआ उनका यह खूबसूरत सफर, आज भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

प्रियंका ने बताया था लाइफ पार्टनर कैसा होना चाहिए?

रिश्ते की गहराई छोटी-छोटी बातों में छिपी है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें निक उनके बाल संवारते दिख रहे थे। इस प्यारे पल में प्रियंका खिलखिलाकर हंस रही थीं। मार्च 2025 में 'हार्पर बाजार यूके' को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने निक से शादी के अपने फैसले पर बात करते हुए कहा था, "किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करनी चाहिए जो आपका सम्मान करे। सम्मान, प्यार और स्नेह से अलग है। आपको अपने राजकुमार को खोजने से पहले कई मेंढकों को चूमना पड़ता है।"

प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटव्‍यू में बताया था कि अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद हम दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकालने का पूरा प्रयास करते हैं।

निक ने शेयर किया था बेडरूम सीक्रेट

अगस्‍त 2025 में प्रियंका चोपड़ा के सिंगर पति निक जोनास ने अपने बेडरूम से जुड़ा एक अनोखा 'सीक्रेट' साझा किया था, जिसे सुन उनके फैंस हैरान रह गए। निक जोनस ने बताया था कि उन्‍होंने अपने बेडरूम के लिए कुछ खास नियम बनाए हैं। उन्होंने 'आर यू ओके?' नामक टिकटॉक शो पर बताया था कि उन्हें सोने के अलावा बिस्तर पर बैठकर कोई अन्य गतिविधि पसंद नहीं। उनके लिए बिस्तर का एकमात्र उद्देश्य सोना है।

निक ने साफ कहा, "मुझे लगता है कि बेड सिर्फ सोने के लिए होते हैं। मैं बेड पर नहीं बैठता, बेड पर नहीं खाता, बेड में किताब नहीं पढ़ता या टीवी नहीं देखता। मैं ऐसा नहीं कर सकता।" उन्होंने अपनी पसंद बताई, "मुझे बिस्तर को गर्म करना पसंद नहीं है, मैं गर्म रहता हूं।"

निक ने कहा था जब प्रियंका चोपड़ा बिस्तर पर शो देखती हैं, तो निक इसका एक दिलचस्प हल निकालते हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक सीट खींचकर बेड के पास बैठ जाता हूं।" निक के इस कबूलनामे पर कुछ फैंस चकित थे, जबकि कई ने बात से सहमति जताई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+