पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस कर रही जांच, जानें क्या है मामला

Pinky Dhaliwal: फेमस पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गत 15 मई 2025 (गुरुवार) रात को कुछ बदमाशों ने उनके घर के बाहर फायरिंग की है।

पिंकी धालीवाल के घर के बाहर हुई फायरिंग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर कुछ बदमाशों ने 6 से 7 राउंड फायर किए हैं। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। ये घटना पिंकी धालीवाल के पंजाब के मोहाली के सेक्टर 71 स्थित घर के बाहर घटी है।

Pinky Dhaliwal

मामले की बारीकी से जांच कर रही है पुलिस

पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामाले की बारीकी से जांच कर रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल सीआईए स्टाफ के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के दौरान पिंकी धारीवाल घर पर ही मौजूद थे। बदमाशों ने जो फायरिंग की है इसमें म्यूजिक प्रोड्यूसर के घर के गेट और बाहरी दीवारों पर जमकर गोलियां लगी हैं।

बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया गया केस

-पुलिस का कहना है कि इस घटना में दो बाइक सवार पिंकी धारीवाल के घर के बाहर पहुंचे थे। वहीं गोलीबारी करने के बाद वह मौके से फरार हो गए। उधर, मटौर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

-फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। म्यूजिक प्रोड्यूसर के घर के बाहर और उनके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

पुष्पिंदर धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल पर लग चुका है ये आरोप

-जानकारी के अनुसार पुष्पिंदर धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल पहले भी चर्चाओं में आ चुके हैं। दरअसल पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने उन पर यौन शोषण और अपमान करने का आरोप लगाया था।

-सिंगर सुनंदा शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पिंकी धालीवाल के अपमानजनक बर्ताव के चलते कथित तौर पर उन्हें आर्थिक और मानसिक आघात पहुंचा है। आपको बता दें कि इन आरोपों के चलते म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रिहा कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+