कंगना की फिल्म 'धाकड़' हुई फ्लॉप तो पायल रोहतगी ने कसा तंज, बोलीं-सब कर्मों का फल है
मुंबई, 23 मई: एक्ट्रेस कंगना रनौत पर टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी लगातार हमले बोल रही हैं। कंगना द्वारा होस्ट किया गया रिएलिटी शो 'लॉक अप'का हिस्सा रही पायल शो खत्म होने के बाद लगातार कंगना रनौत को लेकर तीखे बयान दे रही हैं। पिछले शुक्रवार को कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। अब पायल रोहतगी ने रविवार को कंगना रनौत-स्टारर धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पर तंज कसा है।

धाकड़ के कलेक्शन पर पायल रोहतगी का तंज
पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर दो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। पहले स्क्रीनशॉट में कंगना की फिल्म 'धाकड़' का कलेक्शन है, जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। पायल रोहतगी ने लिखा,'दुखद, सब कर्मों का फल है। जिसको 18 लाख वोट मिले, न उसने फिल्म का प्रमोशन किया और न उसके वो नकली वोटर्स फिल्म देखने आए। सीता मां पर फिल्म बनाने वाली हैं और उसमें सीता मां का मजाक उड़ाने वाले को शायद रोल भी देंगी क्योंकि उसे समाज को अपनी ऑब्जेक्टिविटी दिखानी है।'
कंगना के लिए अब कह डाली ये बात
'धाकड़' की स्क्रीनिंग में पायल भी शामिल हुई थीं, लेकिन स्क्रीनिंग के बाद उनका दावा था कि कंगना ने उनके साथ बेहद रूखा व्यवहार किया था। एक इंटरव्यू में पायल से धाकड़ के प्रीमियर पर कंगना से मुलाकात पर सवाल पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे बात करने की कोशिश किया था, लेकिन वो खुश नहीं थीं और मेरे साथ बुरा बर्ताव कर रही थीं। रंगोली आप एक बहुत अच्छी महिला हैं, लेकिन आपकी बहन मुझे देख कर खुश नहीं हुईं।'

कंगना पर लगाया रुखे व्यवहार का आऱोप
कंगना रनौत की धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 के रूप में उसी दिन रिलीज़ हुई। उसने धाकड़ को पीछे धकेल दिया। धाकड़ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है। फिल्म ने शुक्रवार को 50 लाख से 1 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया है। 100 करोड़ के बजट पर बनी बुरी तरह से फ्लॉप रही है। दर्शकों ने धाकड़ को सिरे से नकार दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ट्रेंड इतना निगेटिव जा चुका है कि कई जगहों पर इसके शोज कैंसिल किये जा रहे हैं।

बेहद धीमी रही ओपनिंग
धाकड़ ना सिर्फ कंगना रनौत के करियर की सबसे धीमी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हुई है। यही नहीं धाकड़ साल 2022 की भी सबसे कम कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।धाकड़ का बजट 100 करोड़ तक बताया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना था। लेकिन फिल्म के लिए 10 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications