'एंटी एजिंग दवाई से मौत हो जाएगी', पायल रोहतगी ने शेफाली जरीवाला की मौत पर किया 'भद्दा' कमेंट, चैट वायरल

Payal Rohatgi On Shefali Jariwala: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने कथित तौर पर एक भद्दी टिप्पणी कर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं लोगों का मानना ​​है कि ये टिप्पणी दिवंगत एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के लिए थी।

27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला की हो गई थी मौत
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला का गत 27 जून 2025 को निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली ने खाली पेट कुछ खास हेवी डोज की दवाइयों का सेवन कर लिया था जिसके चलते उनका ब्लड प्रेशर शूट हुआ और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया था।

Payal Rohatgi

एंटी एजिंग से जुड़ी दवाइयां ले रही थीं शेफाली जरीवाला

जानकारी के अनुसार ये दवाइयां एंटी एजिंग ट्रीटमेंट से जुड़ी हुई थीं और शेफाली जरीवाला पिछले 8 सालों से इनका सेवन कर रही थीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला के घर से एंटी-एजिंग दवाएं, स्किन को ग्लोइंग बनाने वाली दवाइयां और विटामिन सप्लीमेंट बरामद हुए थे। हालांकि शेफाली की मौत के कारणों को लेकर आज भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और बहस भी छिड़ी हुई है।

पायल रोहतगी और महिला पत्रकार की व्हाट्सऐप चैट वायरल

-इसी बीच पायल रोहतगी और एक पत्रकार के बीच व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत गलत वजहों से वायरल हो गई है। बातचीत तब शुरू हुई थी जब पत्रकार ने पायल और उनके पति, पहलवान संग्राम सिंह के बीच चल रही तलाक की अफवाहों के बारे में पूछा था।

-व्हाट्सऐप चैट में लिखा था- हे पायल, सुप्रभात, आशा है तुम कुशल मंगल हो। खबर है कि तुम्हारे और संग्राम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और तुम दोनों तलाक की ओर बढ़ रहे हो। क्या इन अफवाहों में कोई सच्चाई है? बस तुमसे पूछना चाहती थी।

-पायल रोहतगी ने तीखे शब्दों में उस महिला पत्रकार को जवाब दिया था- विजया, ये जानकर दुख हुआ कि तुम डिप्रेशन से जूझ रही हो। कृपया दिन में ड्रग्स न लें, ओवरडोज से जान जा सकती है।

-जब उस महिला पत्रकार ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ मौजूदा रिपोर्टों के आधार पर पूछ रही थीं, कोई कहानी नहीं लिख रही थीं, तो पायल ने जवाब दिया- और फिर तुम्हारे ही अखबार में कहा जाएगा कि एंटी-एजिंग दवा ने तुम्हारे साथ ऐसा किया।

शेफाली जरीवाला पर पायल ने किया भद्दा कमेंट

-हालांकि पायल रोहतगी ने शेफाली जरीवाला का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना ​​है कि पायल उनकी मौत का जिक्र अपमानजनक तरीके से कर रही थीं। पायल ने गत 9 जुलाई 2025 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस चैट के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए थे जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी।

-वहीं एक अन्य पत्रकार के साथ बातचीत के दूसरे हिस्से में, पायल रोहतगी ने कथित तौर पर मेंटल हेल्थ के मुद्दों का फिर से मजाक उड़ाया और लिखा- उम्मीद है आप डिप्रेशन और शराब पीने में लिप्त नहीं होंगे।

-जब मानसिक बीमारी को हल्के में लेने के लिए उन पर निशाना साधा गया, तो पायल ने अपनी बात दोहराते हुए कहा- जब आप सभी ने मेरे मानसिक स्वास्थ्य का मजाक उड़ाया था, तो क्या मेरी प्रतिक्रिया ऐसी थी? एक पत्रकार होने के नाते मेरे साथ फिर से खिलवाड़ मत करना। जाओ अपनी कहानी लिखो।

पायल ने मेंटल हेल्थ को लेकर कही ऐसी बात

आपको बता दें कि इस बहस के बाद पायल रोहतगी ने उस महिला पत्रकार को कुछ देर के लिए ब्लॉक कर दिया था और फिर एक आखिरी मैसेज भेजा- तुम सब तीन साल से मुझे फॉलो कर रहे हो और मेरे बिखरने का इंतजार कर रहे हो। तुम्हें लगता है कि मैं कल ही पैदा हुई हूं। कर्म सबके साथ होता है। तुम चाहे कितनी भी प्यारी क्यों न लगो, मुझे तो धोखेबाज जैसी लगती हो। अब मुझे उम्मीद है कि तुम यहां से चली जाओगी।

सोशल मीडिया पर पायल की हो रही है आलोचना

-व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट रेडिट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां यूजर्स पायल रोहतगी के व्यवहार को घृणित, असंवेदनशील और घिनौना बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अगर तुम सवालों का सामना नहीं कर सकती, तो अपनी जिंदगी को सबके सामने लाना बंद करो।

-वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- पायल साफ तौर पर शेफाली जरीवाला की मौत के बारे में घिनौना आरोप लगा रही है। ये न सिर्फ घृणित है, बल्कि क्रूर और शर्मनाक भी है।

-आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में, पायल रोहतगी और उनके पति संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं। दोनों एक-दूसरे पर व्यंग्य करते नजर आ रहे हैं जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी में आई खटास की अफवाहों को जोर मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+