Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी, 10 रुपये के बदले अकाउंट से निकल गए इतने पैसे

Payal Rohatgi Cyber Fraud: पायल रोहतगी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में खरीदा हुआ प्रोडेक्ट वापस करने के चक्कर में उनके अकाउंट से हजारों रुपए डेबिट कर लिए गए।

payal rohatgi

Payal Rohatgi Cyber Fraud: फेमस रिएलिटी शो 'लॉकअप' की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी अपने विवादास्पद बयानबाजी और गुस्से के लिए पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। अपने बड़बोलेपन के चलते वह कई बार विवादों में भी फंस जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने साइबर सेल के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। खबर है कि पायल रोहतगी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोडक्ट रिटर्न करने के चक्कर में पायल रोहतगी के अकाउंट से फर्जी तरीके से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। इस घटना के बाद पायल साइबर सेल को लेकर काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।

पायल हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार

पायल हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार

आपको बता दें कि एक्ट्रेस पायल रोहतगी को ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोडक्ट रिटर्न करने में काफी दिक्कत हो रही थी। तब पायल ने कस्टोमर केयर से बात करना सही समझा। कस्टोमर केयर सर्विस ने उनसे कार्ड डिटेल शेयर करने के लिए कहा, जिसके बाद एक्ट्रेस के अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। पायल ने इसकी शिकायत साइबर सेल में करने की कोशिश की, लेकिन वहां उनका कॉल ही नहीं लग पाया। इसके बाद पायल काफी गुस्सा हो गई हैं।

रिफंड वापस लेने के चक्कर में डेबिट हो गए पैसे

रिफंड वापस लेने के चक्कर में डेबिट हो गए पैसे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पायल रोहतगी ने अपने वर्कआउट के लिए एक फेमस ब्रांड से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। जब प्रोडक्ट डिलीवर हुआ तो एक्ट्रेस को कपड़ो में साइज का इश्यू हो रहा था। इसके बाद पायल ने उस प्रोडक्ट के रिटर्न के लिए वेबसाइट पर अप्लाई कर दिया। कंपनी से एक आदमी आकर सामान वापस तो ले गया लेकिन पायल को रिफंड नहीं मिला। एक्ट्रेस ने 15 दिनों तक कंपनी में कॉल किया, जिसके बाद भी ब्रांड की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला था।

कस्टोमर केयर ने किया फर्डीवाड़ा

कस्टोमर केयर ने किया फर्डीवाड़ा

पायल रोहतगी ने बताया- जब ब्रांड की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया, तो मैंने गूगल करके कंपनी के कस्टोमर केयर का नंबर निकाला। इसके बाद मैंने कस्टोमर केयर से डिटेल में पूरी बात की और अपने रिफंड का स्टेट्स पूछा। इसके बाद कस्टोमर केयर ने पायल को एक फॉर्म भरने के लिए कहा।

 कार्ड के डिटेल से उड़ गए पैसे

कार्ड के डिटेल से उड़ गए पैसे

पायल ने आगे बताया कि उस फॉर्म में उनसे कार्ड के डिटेल भी मांगे गए, जिसकी वजह कस्टोमर केयल वालों ने रजिस्ट्रेशन के 10 रुपए बताए। एक्ट्रेस ने गूगल पे या पेटीएम के जरिए 10 रुपये भेजने की बात की, जिसके लिए कस्टोमर सर्विस ने मना कर दिया। हार मान कर पायल ने उस फॉर्म में अपना कार्ड डिटेल भर दिया और ओटीपी बताते ही उनके अकाउंट से 10 रुपये की जगह 20 हजार रुपये डेबिट हो गए।

साइबर सेल पर भड़की पायल

साइबर सेल पर भड़की पायल

पायल ने आगे बताया कि गूगल पर दिखने वाले कस्टोमर केयर नंबर रियल लगते हैं लेकिन यह कई बार फर्जी भी होते हैं। पायल ने इस मामले में कहा कि गूगल से उनका भरोसा अब उठ गया है। उन्होंने इस घटना के बाद साइबर सेल को कॉल करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन कनेक्ट नहीं हो पाया। ऐसे में एक्ट्रेस ने साइबर सेल के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- साइबर सेल के सारे नंबर बेकार हैं। मैंने आखिरकार ऑनलाइन जाकर उनकी बेवसाइट पर लिखित में शिकायत की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+