पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जुलाई में करने वाले हैं शादी, फोटो शेयर बताई डेट
मुंबई, 19 मई: हाल ही में लॉक अप शो में नजर आईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पायल और उनके रेसलर पति संग्राम सिंह जुलाई में शादी करने जा रहे हैं। जल्द ही वे तारीख की ऐलान करने वाले हैं। आपको बता दें कि, हाल में शो के दौरान पायल रोहतगी से संग्राम सिंह ने जल्द ही शादी करने के वादा किया था। अब ये खबर सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि, संग्राम अपनी बात पर कायम रहे हैं।

21 जुलाई को होगी शादी
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रियलिटी शो जोड़ी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आखिरकार 12 साल के लिव इन रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संग्राम सिंह और रोहतगी की शादी 21 जुलाई को पूर्व रेसलर के जन्मदिन पर एक सिंपल समारोह में होगी। इसी बीच संग्राम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें पायल और संग्राम की फोटो है और नीच लिखा है सेव द डेट कमिंग दिस जुलाई।

दिल्ली से हो रही है वेडिंग की शॉपिग
इस जोड़े का प्री-वेडिंग शूट हो चुका है। संग्राम ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, आने वाली जुलाई को हम शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लव संग्राम एंड पायल। तस्वीर में पायल और संग्राम बेहतरीन पोशाक में नजर आ रहे हैं और एक कुश्ती रिंग के अंदर खड़े हैं। जल्द ही शादी की खरीदारी शुरू हो जाएगी। सिंह और रोहतगी के वेडिंग आउटफिट्स को दिल्ली स्थित ब्रांड स्टडी बाय जनक द्वारा स्टाइल किया जाएगा, जिन्होंने उनके प्री-वेडिंग आउटफिट को भी स्टाइल किया था।
संग्राम ने शादी को लेकर कही ये बात
वहीं रोहतगी ने कहा, 'मैं किसी भी बात की पुष्टि या खंडन नहीं कर सकती। कृपया संग्राम से बात करें, मेरी ओर से कोई टिप्पणी नहीं। दूसरी ओर संग्राम सिंह ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि, मैं बेहद खुश हूं। हम 12 साल से एक दूसरे के साथ हैं। यह समय था कि हम अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं और शादी करें। यहां तक कि हमारे माता-पिता भी चाहते थे कि हम लंबे समय से शादी करें। और हम इसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ न कुछ होता रहा।

पार्टनर को गुलाब देना प्यार नहीं: संग्राम
संग्राम सिंह ने कहा कि, पायल के साथ ज्यादा समय बिताने के बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे उससे बेहतर लड़की मिल सकती है। मुझे नहीं लगता कि उसे मुझसे बेहतर आदमी मिलेगा (हंसते हुए)। वह बेहद सच्ची हैं। मेरा मानना है कि शादी सिर्फ एक ठप्पा है जो समाज के लिए जरूरी है, लेकिन मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है, खासकर एक लड़की के सम्मान के लिए। मेरा यह भी मानना है कि सिर्फ अपने पार्टनर को गुलाब देना प्यार नहीं है, उन्हें सम्मान देना ज्यादा जरूरी है।

शादी की तारीख मेरा जन्मदिन है: संग्राम
शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक "साधारण शादी" होगी। यह मंदिर में होगी और हम आर्य समाज के अनुसार सभी अनुष्ठानों का पालन करेंगे। ज्यादातर शादी गुजरात या हरियाणा में होगी, हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शादी की तारीख मेरा जन्मदिन है। और हम शादी से पहले होने वाले सभी फंक्शन जैसे हल्दी और मेहंदी का आयोजन करेंगे। हम अभी तारीखों के बारे में निश्चित नहीं हैं।
-
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ












Click it and Unblock the Notifications