क्या पवनदीप राजन की बिगड़ी हालत? किया गया दिल्ली रेफर, जानें कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा, मांगी जा रही दुआ
Pawandeep Rajan Accident: टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का भयानक कार एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे की खबर ने सिंगर के फैंस से लेकर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों तक को शॉक्ड कर दिया है।
सिंगर पवनदीप राजन का हुआ कार एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर पवनदीप राजन आज यानी 5 मई 2025 (सोमवार) की सुबह 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। इस एक्सीडेंट में वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

अस्पताल से सिंगर का वीडियो हुआ वायरल
इस खबर के बाद से सिंगर पवनदीप राजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। उनकी हालत काफी गंभीर दिखाई दे रही है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
पवनदीप को दिल्ली रेफर कर दिया गया है
-फिलहाल खबर है कि सिंगर पवनदीप राजन की हालत बिगड़ती देख उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है। न्यूज 18 की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर पवनदीप राजन के साथ ये दुखद हादसा तब हुआ जब वह उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे।
-रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंगर पवनदीप राजन कार में सवार थे। थाना गजरौला क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पहुंचने के दौरान कार ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। नींद के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी हाईवे पर खड़ी टैंकर से तेजी से टकरा गई।
पवनदीप राजन की कार बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त
-न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि ये हादसा इतना गंभीर था कि पवनदीप राजन की एमजी हेक्टर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में सिंगर के अलावा कार में सवार अन्य दो लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरेत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पवनदीप राजन को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
सिंगर के मैनेजर ने दिया पूरा हेल्थ अपडेट
पवनदीप राजन के मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सिंगर पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत घूमने के लिए गए थे। वहीं से वह दिल्ली की ओर जा रहे थे। मैनेजर ने बताया कि सिंगर की हालत फिलहाल स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है। सही इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
लोग मांग रहे हैं दुआ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा पवनदीप राजन के फैंस भी उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
कौन हैं पवनदीप राजन
-जानकारी के अनुसार पवनदीप राजन उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेश राजन, मां सरोज राजन और बहन ज्योतिदीप राजन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप राजन ने अपनी म्यूजिक जर्नी की शुरुआत पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो द वॉयस इंडिया से की थी।
-साल 2015 में पवनदीप राजन ने इस रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था और जीत हासिल की थी। इसके बाद पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल के 12वें सीजन में विनर का खिताब अपने नाम किया था। पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ एक कार और 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications