फूट-फूटकर रो रही थीं पत्नी ज्योति सिंह, उधर पवन सिंह ने अंजना सिंह के साथ किया ऐसा काम, बौखलाए लोग

Pawan Singh: भोजपुरी पावरस्टार और सिंगर पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से चर्चा में हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला सामने आने के बाद अब दोनों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है।

पवन सिंह की दूसरी पत्नी का वीडियो हुआ वायरल
पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ये खुलासा किया कि उन्हें पवन सिंह के घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। जब वह घर पहुंचीं, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान ये वीडियो वायरल हो गया और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह ने अंजना सिंह को भेजी नई कार

-इसी बीच पवन सिंह का नाम फिर सुर्खियों में आ गया जब उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के लिए अपनी नई कार भेजी। अंजना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि पवन सिंह ने उनके लिए अपनी नई गाड़ी भेजी है।

-वीडियो में अंजना सिंह कहती हैं- गाड़ियां तो सबके पास हैं, लेकिन दिल सबके पास नहीं होता। मैंने बस एक रिक्वेस्ट की थी और आपने नई गाड़ी भेज दी पिक करने के लिए। कहते हैं ना, दोस्तों का दोस्त और यारों का यार, वन एंड ओनली पावर स्टार पवन सिंह। अंजना सिंह ने आगे बताया है कि वह पवन सिंह की नई गाड़ी को ड्राइव करने जा रही हैं।

एक तरफ पत्नी की परेशानी, दूसरी तरफ मौज-मस्ती

-पवन सिंह की इस हरकत से लोग भड़क उठे हैं। लोगों का कहना है कि जब उनकी पत्नी इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही हैं, उस वक्त पवन सिंह दूसरी एक्ट्रेस के साथ मौज-मस्ती करने में लगे हुए हैं।

-सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है- जो अपनी पत्नी का नहीं हो सका, वो किसी और का क्या होगा? वहीं एक दूसरे शेख्स ने लिखा है- शर्म आनी चाहिए, ऐसे लोगों को फॉलो करना बंद करो। एक यूजर ने लिखा है- पवन सिंह को अनफॉलो करो, ये सब फैंस की वजह से ही इतने बड़े बने हैं।

ज्योति सिंह ने वीडियो में कही ऐसी बात

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के वायरल वीडियो में वह कह रही हैं कि उन्हें अपने ही पति के घर में घुसने से रोका गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी उन्हें थाने चलने की सलाह दे रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर पहले से ही कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पवन सिंह की पत्नी ने दी जहर खाने की धमकी

-वीडियो में ज्योति सिंह ने बेहद भावुक होकर कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह जहर खा लेंगी। उन्होंने कहा- आज मैं सिर्फ समाज के कहने पर यहां आई थी, लेकिन अगर अब भी इंसाफ नहीं मिला तो कोई उम्मीद नहीं बची। मैं घर में जहर खाकर मर जाऊंगी। मेरी लाश इसी घर से जाएगी। मैं एक शरीफ घर की बेटी हूं, अगर मुझे थाने जाना पड़ रहा है, तो यहीं अपनी जान दे दूंगी।

-ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा- ये समाज की सेवा करेंगे जो अपनी पत्नी को घर से निकालने के लिए पुलिस बुलाते हैं? चुनाव के वक्त इन्होंने मुझे इस्तेमाल किया और बाद में दूसरी लड़कियों के साथ होटल घूमने चले गए। चुनाव के बाद मैं क्यों वापस आई, ये अब सबको समझ में आना चाहिए। एक पत्नी होकर मैं ये सब नहीं सह सकती थी।

पवन सिंह ने पोस्ट लिखकर दी सफाई

-ज्योति सिंह के लेटेस्ट वीडियो को लेकर हो रहे विवाद के बढ़ने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए सफाई दी है। उन्होंने लिखा है- मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं जनभावना को ठेस पहुंचा सकता हूं?

-पवन सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह उनके घर आई थीं और उन्होंने सम्मानपूर्वक बात की थी। उन्होंने खुद ज्योति को घर पर बुलाया था और डेढ़ घंटे बातचीत की थी। पवन सिंह ने कहा- ज्योति बार-बार कह रही थीं कि मुझे चुनाव लड़वाइए, जो मेरे बस में नहीं है। पुलिस इसलिए मौजूद थी ताकि कोई अनहोनी न हो, न उनके साथ आई टीम से, न किसी और से।

पावरस्टार पवन सिंह की 2 शादियां और विवाद

-पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन एक साल बाद नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की थी।

-दूसरी शादी के बाद कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चला, मगर जल्द ही इस रिश्ते में दरार आ गई। लोकसभा चुनाव 2024 के वक्त पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह फिर साथ दिखे, जिससे सबको लगा कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हो गए हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कहानी फिर पहले जैसी हो गई।

-इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। जहां एक ओर पवन सिंह के समर्थक उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ज्योति सिंह के पक्ष में बड़ी संख्या में लोग आवाज उठा रहे हैं। मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है और आने वाले दिनों में इस पर क्या फैसला होता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+