'कार्ड छप गए हैं', क्या तीसरी शादी कर रहे हैं Pawan Singh? कौन है दुल्हनिया? सामने आया ऐसा सच
Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जितनी चर्चा उनके गानों और फिल्मों की होती है, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी लाइमलाइट में रहती है।
क्या सच में हो रही है पवन सिंह की तीसरी शादी
दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहा तलाक का मामला अभी कोर्ट में है और इसी बीच पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। खासतौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनके कथित रिश्ते ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

शादी को लेकर पावरस्टार पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी
अब इन तमाम अफवाहों पर खुद पावरस्टार पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में पवन सिंह Republic Bharat के एक शो में पहुंचे थे, जहां उनसे राजनीति, भोजपुरी इंडस्ट्री, अश्लीलता के आरोपों और निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल पूछे गए थे।
बर्थडे पर वायरल हुआ था खास वीडियो
इसी बातचीत के दौरान उनसे पवन सिंह के हालिया बर्थडे और उससे जुड़े वायरल वीडियो का जिक्र किया गया, जिसके बाद ये चर्चा शुरू हुई थी कि वह तीसरी शादी करने जा रहे हैं।
वीडियो को लेकर पवन सिंह का शॉकिंग खुलासा
-तीसरी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है- 5 जनवरी 2026 से पहले तो शादी के कार्ड तक छप गए थे। मेरे करोड़ों-अरबों चाहने वाले हैं, उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने कार्ड छपवा दिए।
-इतना ही नहीं पवन सिंह ने आगे कहा- लोगों ने ये भी तय कर दिया था कि शादी मुंबई में होगी। हालांकि इसके साथ ही एक्टर ने साफ कर दिया है कि तीसरी शादी को लेकर फैल रही सभी खबरें पूरी तरह गलत हैं।
महिमा सिंह के साथ शादी की खबरों पर लगा ब्रेक
पवन सिंह के इस बयान के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनके लिंकअप और शादी की अफवाहों पर भी विराम लग गया है। एक्टर ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि इन खबरों का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।
कौन हैं महिमा सिंह?
-महिमा सिंह एक जानी-मानी भोजपुरी अभिनेत्री हैं जो पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पवन सिंह के साथ लगातार काम करने और कई इवेंट्स में साथ दिखाई देने के कारण उनका नाम एक्टर से जोड़ा जाने लगा।
-पवन सिंह और महिमा सिंह को कई म्यूजिक वीडियोज में करीब देखा गया है। साथ ही पिछले कुछ इवेंट्स में साथ एंट्री ने भी अफवाहों को हवा दी थी।
-महिमा सिंह ने इंस्टाग्राम से अपनी पुरानी तस्वीरें हटाकर सिर्फ पवन सिंह के साथ की फोटोज रखीं। यही वजह रही कि सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गई थीं।
पवन सिंह के बयान से सामने आया सच
फिलहाल पवन सिंह के ताजा बयान के बाद साफ है कि न तो उनकी तीसरी शादी हो रही है और न ही महिमा सिंह संग अफेयर की कोई पुष्टि हुई है। हालांकि पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और आने वाले दिनों में इस पर फिर नया मोड़ आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications