पवन सिंह का 'वो' गाना जिसने इंटरनेट पर मचा दी तबाही, आम्रपाली दुबे के साथ किया ऐसा काम
Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विष बने हुए हैं।
पवन सिंह के विवाद ने मचाई हलचल
खबर है कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े विवाद ने पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। हाल ही में ज्योति सिंह लखनऊ में अपने पति पवन सिंह के घर पर पहुंची थीं, जिसके बाद वहां अचानक पुलिस पहुंच गई।

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
इसी दौरान ज्योति सिंह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं और पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाने लगीं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं पवन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं भी की जा रही हैं।
पवन सिंह का 'वो' सुपरहिट गाना
-पवन सिंह न सिर्फ एक एच्छे एक्टर हैं बल्कि लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। उनकी आवाज और अदायगी का जादू ऐसा है कि उनके हर नए गाने पर करोड़ों व्यूज मिलना आम बात बन चुकी है। चाहे फिल्मी गाने हों या म्यूजिक वीडियोज, पवन सिंह की हर पेशकश पर फैंस टूट पड़ते हैं। यही वजह है कि आज भी उनके पुराने गानों की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है।
-पवन सिंह का सुपरहिट गाना 'राते दिया बुताके' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। साल 2017 में रिलीज हुआ ये गाना आज भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। भोजपुरी फिल्म 'सत्या' के इस रोमांटिक नंबर को अब तक 650 मिलियन (65 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की जोड़ी
इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे नजर आई थीं। इस जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और शानदार डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया था।
म्यूजिक जिसने इस गाने को बनाया एवरग्रीन
-'राते दिया बुताके' गाने को पवन सिंह और इंदू सोनाली ने मिलकर गाया है। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा का है। डायरेक्शन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। गाने की धुन में देसी तड़का और मॉडर्न बीट्स का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है जिसने इसे हर उम्र के दर्शकों का फेवरेट बना दिया है।
-हाल ही में पवन सिंह ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' शो में नजर आए जहां फैंस ने उन्हें टीवी पर देखकर जमकर खुशी जताई। सोशल मीडिया पर उनकी झलक वायरल हो गई और एक बार फिर साबित हो गया कि पावर स्टार का क्रेज अभी भी चरम पर है।
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक पवन सिंह का जलवा
-आज पवन सिंह का नाम सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं रहा। उनके गानों और परफॉर्मेंस ने उन्हें पैन-इंडिया पहचान दिलाई है।
उनके स्टेज शो पर लाखों की भीड़ जुटती है और हर नया गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में आ जाता है।
-पवन सिंह का हर गाना सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि फैंस के लिए एक फेस्टिवल होता है। राते दिया बुताके जैसे गाने ये साबित करते हैं कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं रही, बल्कि ये देशभर के म्यूजिक लवर्स के दिलों में जगह बना चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications