'I Love You कहने में डेढ़ साल लगे, फिर सब खत्म हो गया', Pawan Singh का शॉकिंग खुलासा, राधे मां ने बताया सच
Pawan Singh: रिएलिटी शो भोजपुरी बवाल में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। पावर स्टार पवन सिंह से लेकर एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसे स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं, जिनके बाद जमकर हंगामा भी हो रहा है। इसी कड़ी में अब पवन सिंह न इमोशनल होते हुए शो में अपनी निजी जिंदगी का एक ऐसा दुखद किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। शो में शामिल हुईं मेहमान एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी पवन सिंह की बात सुन शॉक्ड हो गई थीं।
लव लाइफ को लेकर पवन सिंह का शॉकिंग खुलासा
पवन सिंह ने शो के एक एपिसोड में एक ऐसा बड़ा खुलासा किया है जिसने सबको चौंका दिया है। इस एपिसोड में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट टॉक शो में खूब मस्ती-मजाक हुआ और पवन सिंह ने जन्नत जुबैर के साथ डांस भी किया। दोनों की दमदार परफॉर्मेंस ने आग लगी दी थी। हालांकि पवन सिंह की उस बात ने सबका ध्यान खींच लिया जिसमें एक्टर ने बताया कि उन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति को खो दिया था जिसे वो बहुत प्यार करते थे।

'मुझे 'आई लव यू' कहने में डेढ़ साल लग गए थे'
-सुपरहिट भोजपुरी गानों और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत ही कम बात करते हैं। ऐसे में एक्टर के हालिया खुलासे ने फैंस के बीच अटकलों का दौर शुरू कर दिया है।
-जन्नत जुबैर ने भोजपुरी स्टार्स से उनकी पर्सनल लाइफ और दिल के मामलों के बारे में सवाल पूछे थे। वहीं पवन सिंह ने अपनी पिछली लव लाइफ के बारे में कुछ ऐसी बातें बताईं जो काफी इमोशनल थीं। उन्होंने बताया कि किसी खास इंसान से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें डेढ़ साल लग गए थे। फिर भी, इतना समय लेने के बावजूद, उनका रिश्ता चल नहीं पाया।
-पवन सिंह ने कहा- मुझे 'आई लव यू' कहने में कम से कम डेढ़ साल लग गए थे और हैरानी की बात ये है कि बाद में वह प्यार खत्म हो गया। उन्होंने आगे कहा- आखिर में मैं उस इंसान के साथ नहीं रह पाया जिसे मैं बेहद शिद्दत से चाहता था। उनकी इस ईमानदारी भरी बात ने जन्नत जुबैर और पूरे देश को चौंका दिया है। हालांकि पवन सिंह ने उस महिला का नाम नहीं बताया, जिसका उन्होंने शो में जिक्र किया।
पवन सिंह ने नहीं बताई लड़की की पहचान
जन्नत जुबैर के साथ बात करते हुए पवन सिंह ने न तो उस लड़की की पहचान बताई और न ही उसके साथ अपने रिश्ते के बारे में कोई जानकारी दी। ये उनकी निजी यादों का मामला है, न कि किसी पुराने रिश्ते की पुष्टि। आपको बता दें कि पवन सिंह की निजी जिंदगी में लोगों की हमेशा से काफी दिलचस्पी रही है लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी प्राइवेसी बनाए रखी है।
राधे मां ने पवन सिंह की जीवनसाथी के बारे में बताया
पवन सिंह और जन्नत ज़ुबैर ने भोजपुरी सुपरहिट गाने 'राजा जी के दिलवा' पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। वहीं इस एपिसोड में राधे मां भी आई थीं, जिनसे भारती सिंह ने सबको मिलवाया। राधे मां ने पवन सिंह को देखकर उनका भविष्य बताया और कहा कि एक्टर को 45 की उम्र में उनका जीवनसाथी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
