पवन सिंह ने नीलम गिरि के साथ खुल्लम खुल्ला की ऐसी हरकत, परिवार के सामने न देखें ये वीडियो

Pawan Singh and Neelam Giri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अपनी दमदार पर्सनैलिटी और गानों की वजह से किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इन दिनों वह ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर के रिएलिटी शो "राइज एंड फॉल" में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

पवन सिंह और नीलम गिरी का ऑनस्क्रीन रोमांस
वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट के रूप में सुर्खियां बटोर रही हैं। पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में बेहद पॉपुलर मानी जाती है। दोनों ने साथ मिलकर कई हिट गानों में जबरदस्त रोमांस किया है।

Pawan Singh

पवन सिंह और नीलम गिरी का वायरल वीडियो

-आइए आपको बताते हैं पवन सिंह और नीलम गिरी के एक ऐसे म्यूजिक वीडियो के बारे में, जिसने विवाद और चर्चा दोनों बटोरी हैं। साल 2025 में यूट्यूब पर रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो 'सईयां मिलल लड़िकइयां' तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के बोल में डबल मीनिंग से भरपूर लाइनें हैं, जो स्पष्ट तौर पर अश्लीलता के करीब मानी जा रही हैं।

-ऐसा में कहा जाता है कि इस गाने को गलती से भी परिवार के साथ न सनें। इस गाने में पवन सिंह और नीलम गिरी ने खुलकर रोमांटिक सीन्स दिए हैं जो किसी के सामने सुनने पर शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।

गाने ने लाखों में व्यूज का आंकड़ा किया पार

'सईयां मिलल लड़िकइयां' ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। अब तक इसे करीब 13 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर शिल्पी राज और पवन सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर इसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है, जिससे इसके विवादित बोल और रोमांटिक सीन्स पर भी जमकर चर्चा हो रही है।

पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी का जलवा

-पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में पहले भी काफी पॉपुलर रही है। दोनों ने होली के मौके पर रिलीज हुआ गाना 'लहंगवा लस लस कराता' में भी साथ काम किया था, जिसे यूट्यूब पर 192 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

-इसके अलावा पवन सिंह और नीलम गिरि ने भोजपुरी फिल्म 'शहादत' में भी साथ काम किया है। इस फिल्म में रितेश पांडे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इनकी केमिस्ट्री और धमाकेदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल खुश कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+