'पवन सिंह BJP के जेपी नड्डा हैं क्या?' खेसारी लाल यादव ने एक्टर का उड़ाया ऐसा मजाक, 'टिकट' को लेकर कही ऐसी बात
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपने गानों या फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
ज्योति सिंह-पवन सिंह का विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचीं तो हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए। ऐसे में पुलिस को दखल देना पड़ा। ज्योति सिंह लाइव वीडियो में फूट फूटकर रोने लगीं और जान देने की धमकी भी दी।

पवन सिंह ने अपना पक्ष रखा था
इस पूरे मामले पर पहले पवन सिंह ने अपना पक्ष रखा था और अब उनके बयान पर भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ज्योति सिंह ने पति पर लगाया ऐसा आरोप
आपको बता दें कि जब ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ वाले घर पहुंचीं, तो वहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी। इस बीच ज्योति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर रोते हुए आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उन्हें बर्बाद कर दिया है और अब मिलने से भी इनकार कर रहे हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि पुलिस ने उन्हें एफआईआर की धमकी दी है।
पवन सिंह ने पोस्ट शेयर कर दी थी ऐसी सफाई
-बाद में पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने ज्योति सिंह से करीब डेढ़ घंटे तक बात की थी। उनका कहना था कि इस दौरान ज्योति बार-बार चुनाव लड़ने की जिद्द कर रही थीं। पवन सिंह के इस बयान के बाद मामला और गरम हो गया है।
-पवन सिंह की इस सफाई के बाद पत्नी ज्योति सिंह ने भी मीडिया के सामने आने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि सच जनता के सामने आना चाहिए और पवन सिंह को सामने आकर पूरे मामले की सच्चाई बतानी चाहिए।
खेसारी लाल यादव ने दिया ऐसा बयान
-अब इस विवाद पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का भी रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पवन सिंह के दावों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।
-वीडियो में खेसारी लाल यादव ने कहा है- मतलब वो बीजेपी के जेपी नड्डा हैं, जो उनसे टिकट मांगने जाएंगी? ये कौन सा मुद्दा बन गया है। अमित शाह जी हैं क्या? उनको खुद का टिकट मिला था क्या जो अब दुनिया को टिकट दे रहे हैं? उनको तो टिकट मिला ही नहीं, बल्कि उन्हें निर्दलीय होकर चुनाव लड़ना पड़ा था। उन्हें तो बेइज्जत करके टिकट छीन लिया गया, ऊपर से मिठाई भी दे दी गई।
खेसारी लाल यादव के कमेंट ने गर्म किया माहौल
खेसारी लाल यादव का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पवन सिंह इस नए बयान पर क्या जवाब देते हैं। फिलहाल, ज्योति सिंह-पवन सिंह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब खेसारी लाल यादव के कमेंट ने इस पूरे मामले को और भी गर्मा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications