Pawan Singh सलमान खान के साथ आए नजर, लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, Whats App चैट हुआ लीक
Pawan Singh Death Threat: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी। पवन सिंह को जान से मारने की धमकी लॉरेंस गैंग के कथित सदस्य 'बब्लू' के व्हाट्सऐप के जरिए मिली हैं। सलमान खान संग 'बिग बॉस' फिनाले में उनकी मौजूदगी को इसका कारण बताया गया। धमकियों के बावजूद पवन सिंह शो में शामिल हुए।
ये धमकी भरे मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इनमें 'बब्लू' ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया। इससे 'पावर स्टार' पवन सिंह और करीबियों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है।

भेजे गए संदेशों में चेतावनी देते हुए लिखा है, "पवन सिंह को बोल देना, मेरा फोन नहीं उठाता है आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू है।" दूसरे मैसेज में लिखा, "सलमान खान के साथ काम करता है न, लखनऊ में नहीं छोड़ेंगे उसे।"
आगे लिखा था, "दुनिया की किसी को नहीं मिलाया, गोश्त मार देंगे।" उसने यह भी स्पष्ट किया कि सलमान खान संग काम का पवन सिंह का सपना अधूरा ही रह जाएगा।

'बब्लू' ने अपनी पहचान बताते हुए लिखा, "नहीं पता तो उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव से पूछ लेना।" उसने पवन सिंह को 'बहुत बड़ा हीरो बनता है' कहते हुए फोन करने की हिदायत दी।
इन धमकियों के मद्देनजर, पुलिस सूत्रों के अनुसार पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वह मुंबई के ओशिवरा स्थित सोरेंटो अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर रहते हैं।

हालांकि, पवन सिंह ने अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिर भी, पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications