Pawan Singh पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, ज्योति के एलिमनी केस पर कोर्ट नहीं पहुंचे एक्टर, बीवी भरेंगी हरजाना

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और सिंगर पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे गुजारा भत्ता और पारिवारिक विवाद के मामले में गत 5 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को बलिया फैमिली कोर्ट में सुनवाई होनी थी। हालांकि पवन सिंह की मां की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते वह इस सुनवाई में शामिल नहीं हो सके। उनकी ओर से कोर्ट में सुनवाई टालने के लिए प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया गया था।

मां की तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ पहुंचे पवन सिंह
पवन सिंह के वकील हरिवंश सिंह के मुताबिक एक्टर की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद गत 2 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं सोमवार को उनकी सर्जरी होनी थी। ऐसे में मां की तबीयत को देखते हुए पवन सिंह का बलिया फैमिली कोर्ट पहुंचना संभव नहीं हो पाया।

Pawan Singh

कोर्ट में नहीं पेश हुए पावर स्टार

मां के इलाज और ऑपरेशन के चलते पवन सिंह की ओर से अदालत में सुनवाई स्थगित करने की मांग की गई। वहीं दूसरी तरफ एक्टर की पत्नी ज्योति सिंह की ओर से भी उनके वकील ने अदालत के सामने एक प्रार्थना पत्र पेश किया।

अदालत ने दोनों पक्षों पर लगाया जुर्माना

-जानकारी के अनुसार मामले की सुनवाई अपर प्रधान न्यायाधीश कमला पति प्रजापति की अदालत में होनी थी। सुनवाई के दौरान पवन सिंह के कोर्ट में मौजूद नहीं रहने पर अदालत ने उन पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं ज्योति सिंह की ओर से साक्ष्य से संबंधित मामले में 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

-अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है। ऐसे में पवन सिंह और ज्योति सिंह से जुड़े इस पारिवारिक विवाद की अगली सुनवाई अब इसी तारीख को होगी।

ज्योति सिंह बोलीं- हर तारीख पर बलिया आती हूं

-सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह अपने वकील के साथ अदालत में मौजूद थीं। उन्होंने कोर्ट में पवन सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ज्योति सिंह का कहना है कि उन्हें बार-बार सुनवाई के लिए बलिया आना पड़ता है जबकि पवन सिंह लंबे समय से किसी भी तारीख पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हुए हैं।

-ज्योति सिंह ने कहा कि वह हर सुनवाई पर बाहर से बलिया आती हैं और अब उन्हें अदालत से ही न्याय की उम्मीद है। दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा ये विवाद लगातार कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बना हुआ है।

पहले भी कोर्ट में गैरहाजिर रह चुके हैं पवन सिंह

ये पहला मौका नहीं है जब पवन सिंह इस मामले की सुनवाई में अदालत नहीं पहुंचे हैं। इससे पहले 9 सितंबर 2026 को हुई सुनवाई में भी उनकी गैरमौजूदगी के चलते कोर्ट ने उन पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। पिछली कुछ सुनवाइयों में भी एक्टर की व्यक्तिगत मौजूदगी नहीं रही है। वहीं ज्योति सिंह लगातार अदालत की कार्यवाही में उपस्थित होती रही हैं और अपने पक्ष को कोर्ट के सामने रखती आई हैं।

साल 2018 में हुई थी पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी

पवन सिंह ने 6 मार्च 2018 को बलिया शहर के मिड्ढी निवासी रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह से शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में विवाद की खबरें सामने आने लगीं। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण यानी गुजारा भत्ता के लिए याचिका दायर की थी। इस मामले में अदालत के नोटिस के बाद पवन सिंह 5 नवंबर 2022 को कोर्ट में पेश हुए थे। इसके बाद से दोनों के बीच कानूनी विवाद लगातार आगे बढ़ता रहा है।

ज्योति सिंह ने कहा था- पति के साथ रहना चाहती हूं

-इस मामले की एक सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह ने कोर्ट में कहा था कि वह अपने पति पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए शादीशुदा जिंदगी के दौरान मानसिक पीड़ा झेलने की बात भी कही थी। वह कोर्ट में अपनी बात कहते हुए भावुक भी हो गई थीं।

-ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद उन्हें पति का साथ और सहयोग नहीं मिला। दूसरी ओर पवन सिंह की ओर से अदालत में ये बात कही गई है कि वह ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और कानूनी रूप से तलाक चाहते हैं।

पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत भी रही चर्चा में

-पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले भी काफी चर्चा में रही है। ज्योति सिंह से पहले उनकी शादी नीलम सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया था। पवन सिंह कई मौकों पर अपनी पहली पत्नी को याद कर चुके हैं और उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी दे चुके हैं।

-फिलहाल पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा कानूनी विवाद अदालत में विचाराधीन है। अब सभी की नजरें 17 अक्टूबर 2026 को होने वाली अगली सुनवाई पर हैं, जहां इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+