पवन सिंह को इस लड़के से हुआ 'प्यार'! बेड पर मस्ती करते हुए बोले- 'तुम साड़ी पहनो' , अब मचेगा हंगामा
Pawan Singh New Love: भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगास्टार पवन सिंह इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में धमाल मचा रहे हैं। शो की शुरुआत में पवन सिंह थोड़ा शांत और सॉफ्ट नजर आ रहे थे, लेकिन अब उनका एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है।
कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती कर रहे हैं पवन सिंह
फिलहाल पवन सिंह ने हौसला दिखाते हुए बाकी शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती-मजाक शुरू कर दिया है। खासकर पवन सिंह का पेंट हाउस में हाउस रूलर्स के साथ मस्ती करते हुए अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है।

पवन सिंह और नयनदीप रक्षित के बीच की कैमिस्ट्री
इन सबके बीच पवन सिंह और नयनदीप रक्षित के बीच बनती कैमिस्ट्री भी काफी चर्चा में है। दोनों के बीच फ्लर्टी अंदाज साफ नजर आ रहा है। शो के हालिया एपिसोड में पवन सिंह और नयनदीप रक्षित बेड पर मस्ती करते हुए देखे गए।
पवन सिंह ने नयनदीप को कहा- तुम साड़ी पहनो, बिंदी लगाओ
-पवन सिंह ने नयनदीप से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह साड़ी पहनें और माथे पर बिंदी लगाएं। पवन सिंह ने बेड पर लेटे हुए नयदीप से कहा- तुम्हारी कुछ आदतें हैं, उन्हें बदलोगे या नहीं? हम क्या हैं, तुम क्या हो, लेकिन जो तुम्हारा और मेरा रूमर उड़ा होगा। जवाब में नयनदीप ने कहा- क्यों रूमर उड़ा होगा, लोग ऐसा इसलिए सोचते हैं क्योंकि आप ऐसा मानते हो।
-फिर पवन सिंह ने नयनदीप की तारीफ करते हुए कहा- इस शो में आकर तुम्हारा फेस कितना सॉफ्ट हो गया है। अगर क्लीन किया जाए, काजल लगाया जाए, माथे पर बिंदी सजाई जाए और साड़ी पहन ली जाए तो तुम कमाल लगोगे। इस पर नयनदीप ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- मुझे लड़की बनने का बिल्कुल भी शौक नहीं है, मैं कंफ्यूज हो रही हूं। अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो।
पवन सिंह और धनश्री वर्मा की बॉन्डिंग
जानकारी के अनुसार पवन सिंह घर में धनश्री वर्मा के साथ भी मस्ती भरे पल बिता रहे हैं। उन्होंने धनश्री को पारंपरिक ट्रेडिशनल कपड़े पहनने और बिंदी लगाने के लिए कहा है। साथ ही कैमरे पर रिक्वेस्ट भी की है कि शो के दर्शक धनश्री के लिए साड़ी भेजें। इन मजेदार पलों ने शो में हल्की-फुल्की लेकिन आकर्षक हलचल पैदा कर दी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications