फूफा पवन कल्याण ने भतीजे अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को बताया सही, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गए थे जेल
Pawan Kalyan statement: 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में गिरफ्तारी हुई थी। एक दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। अब इस मामले में पहली बार आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को सही बताया है।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस और कानून सबके लिए एक समान हैं। पुलिस को भी सबका ध्यान रखते हुए ही काम करना चाहिए था। उन्होंने ये भी कहा कि अल्लू को भगदड़ में मारी गई महिला से मिलना भी चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने अपने बड़े भाई चिरंजीवी का उदाहरण देते हुए कहा कि वो जब भी स्क्रीनिंग में जाते तो मास्क लगाकर रखते थे।

NDA का हिस्सा हैं पवन कल्याण
आपको बता दें,पवन कल्याण रिश्ते में अल्लू अर्जुन के फूफा लगते हैं। उनके बड़े भाई और मेगास्टार चिरंजीवी की शादी सुरेखा कोडिनाला से हुई है। वो अल्लू की बुआ हैं। अल्लू के पिता अल्लू अरविंद भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इस मामले में हुई अल्लू की गिरफ्तारी को भाजपा ने गलत बताया था। जबकि पवन कल्याण की पार्टी NDA का हिस्सा है।
4 दिसंबर को हुई थी घटना
आपको बता दें कि 'पुष्पा 2' की 4 दिसंबर को स्क्रीनिंग संध्या थिएटर में हुई थी। यहां वो अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। जिसके बाद वहां भगदड़ हो गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। इस मामले में अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक्टर को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। हालांकि बाद में उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। इन सबके बावजूद भी एक्टर कानूनी परेशानियों से घिरे हुए हैं। बीते 24 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन से पुलिस ने 4 घंटे तक पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications