फिल्म 'पठान' से वायरल हुआ दीपिका का हॉट अवतार, 'बेशरम रंग' बरसाने के लिए आ रही हैं 'मस्तानी'
फिल्म पठान के अपमकिंग सॉन्ग का एक पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें दीपिका पादुकोण काफी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। दीपिका ने मोनोकनी पहनी हुई है।

शाहरुख खान की 'पठान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है फैंस की बेकरारी भी बढ़ रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म से दीपिका के अपकमिंग सॉन्ग का एक पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस मोनोकनी में बेहद हॉट लग रही हैं। अभिनेत्री के लुक को देखकर फैंस गाने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान ने ये पोस्टर जारी करते हुए जानकारी दी है कि 'बेशरम रंग' जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है।
दीपिका पादुकोण की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अब शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक है। ऐसे में इससे जुड़े हर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के अपकमिंग सॉन्ग का एक पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें दीपिका पादुकोण बेहद हॉट अवतार में नजर आ रही हैं।
शाहरुख खान ने दीपिका के बेशरम रंग गाने का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि बेशरम रंग का वक्त आ गया है। लगभग। गाना 12 दिसंबर को आउट हो रहा है। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण ने मोनोकनी पहनी हुई है और वे बेहद हॉट लग रही हैं।
फिल्म पठान की बात करें, तो शाहरुख खान की इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। किंग खान के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग 8 देशों में हुई है। इसका बजट 250 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया है।
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात की जाए, तो एक्टर की 'पठान' फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था।
वहीं दीपिका पादुकोण के प्रोजेक्ट्स की बात की जाए, तो एक्ट्रेस अंतिम बार फिल्म 'गहराईयां' में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वे प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के', ऋतिक रोशन संग 'फाइटर', अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' और शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications