पठान' के मेकर्स पर भारी पड़ी दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी'? सेंसर बोर्ड ने दिया ये बड़ा निर्देश
फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर बवाल मचा हुआ है। यहां तक कि, फिल्म बैन करने तक की मांग भी हुई। इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच नया अपडेट आया है।
Pathaan

पठान मेकर्स को सेंसर बोर्ड ने दिए निर्देश
फिल्म पठान को लेकर जहां तमाम तरह की राजनीति हो रही है। इस बीच अब मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी। जब CBFC ने फिल्म की खामियों को ढंग से देखा तो मेकर्स को इसमें कुछ बदलाव करना का सुझाव दिया।

गानों में करने होंगे बदलाव
सेंसर बोर्ड ने फिल्म की समीक्षा करने के बाद फिल्म मेकर्स को गाने सहित फिल्म में सुझाए गए बदलाव करने को कहा। फिल्म पठान को थिएटर में रिलीज करने से पहले उन्हें ये बदलाव कमिटी को सब्मिट करने होंगे।

सेंसर बोर्ड ने दिए मेकर्स को ये सुझाव
CBFC सूत्रका कहना है कि ''सेंसर बोर्डहमेशा ही क्रिएटिव एक्सप्रेशंस और लोगों की सेंसिबिलिटी के बीच सही तालमेल बनाकर रखतीहै। हम भरोसा करते हैं कि आपस में बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान जरूर ढूंढा जाएगा। जब तक मेकर्स सुझाए गए बदलावों पर काम करेंगे तो मैं ये बताना चाहूंगा कि हमारी संस्कृति और भरोसा गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है। क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच भरोसे को बचाएरखना बहुत जरूरी है'।

क्या भगवा बिकिनी पर होंगे बदलाव?
फिलहाल कमिटी की ओर से इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फिल्म में किस तरह के बदलाव करने को कहा गया है। अब ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। अब सवाल है कि, क्या दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर बदलाव होंगे या फिर फिल्म से उन सीन को हटा दिया जाएगा? इससे पहले भी कई फिल्मों में आउटफिट को लेकर बवाल मचा था। देखना होगा कि, मेकर्स अब क्या फैसला लेते हैं।

कन्ट्रोवर्सी से हुआ फिल्म पठान को फायदा
बता दें कि, भले ही फिल्म पठान को लेकर तमाम विवाद हो रहे हैं। लेकिन इन कन्ट्रोवर्सी का मेकर्स को काफी फायदा मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कई करोड़ों की कमाई कर ली है। जी हां पठान का पहला गाना बेशर्म रंग को अब तक 100 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं इसके दूसरे गाने झूमे जो पठान को 59 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

कब रिलीज होगी 'पठान'?
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और यश राज फिल्म्स द्वारा बैंकरोल की गई है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में किंग खान का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications