FIFA World Cup 2022: 'पठान' विवाद के बीच दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, ट्रॉफी लॉन्च करने वाली बनीं पहली भारतीय

'पठान' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

FIFA World Cup 2022: भारत को फिर से गौरवान्वित करते हुए, दीपिका पादुकोण फीफा ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। सुपरस्टार और भारत के सबसे बड़े वैश्विक राजदूत फीफा विश्व कप ट्रॉफी को एक विशेष रूप से कमीशन किए गए ट्रक में ले गए और लुसैल स्टेडियम में इसको रिवील किया।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने तोड़ा नया रिकॉर्ड
6.175 18 कैरेट सोने और मैलाकाइट से बनी इस ट्रॉफी को केवल कुछ खास लोगों द्वारा ही छुआ और पकड़ा जा सकता है। जिसमें फीफा वर्ल्ड कप के पूर्व विनर और हेड्स ऑफ स्टेट इसमें शामिल हैं। ऐसे में भारतीय एक्ट्रेस दीपिका ने इवेंट में एक स्पैनिश फुटबॉलर के साथ एंट्री की। जिसे देख सभी का उत्साह देखा गया। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सहित पूरे भारत के लिए ये बेहद खास पल था।

एक्ट्रेस की हो रही जमकर तारीफ
'पठान' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च करने के साथ ही अपने नाम एक और अचीवमेंट कर ली है। सफेद शर्ट, भूरे रंग का ओवरकोट, काली बेल्ट और अपनी अरबों डॉलर की मुस्कान से एक्ट्रेस कैमरे के आगे काफी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगीं। दीपिका ने एक बाद फिर अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस किया। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की काफी तारीफ हो रही है।

वैश्विक उपलब्धियों में एक्ट्रेस ने लगाए चार चांद
आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने अपने पूरे करियर में अपने देश भारत को गर्व करने के कई कारण दिए हैं। अब फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी लान्च के साथ ही एक्टर, प्रोड्यूसर, एंटरप्रेन्योर और मेंटल हेल्थ एडवोकेट ने अपनी वैश्विक उपलब्धियों में चार चांद जोड़ लिए हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+