परवीन बाबी की मौत के 19 साल बाद महेश भट्ट ने खोला ऐसा राज, कहा- मैंने उसके साथ जान बूझकर....
Parveen Babi and Mahesh Bhatt: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस परवीन बाबी न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। बड़े बड़े एक्टर्स से लेकर कई पुरुष फैंस भी परवीन बाबी पर जान छिड़कते थे। परवीन बाबी का नाम भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने माने लोगों के साथ जुड़ा था और इन्हीं में से एक थे बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट।
महेश भट्ट और परवीन बाबी का रिश्ता
फिल्ममेकर महेश भट्ट और परवीन बाबी का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा था। सोनी राजदान से शादी करने से पहले महेश भट्ट दिवंगत एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ कई साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। महेश भट्ट कई बार परवीन बॉबी के बारे में मीडिया में खुलकर बात कर चुके हैं। अब हाल ही वह परवीन बाबी की मौत के 19 साल बाद एक बार फिर उन्हें लेकर बात करते नजर आए हैं।

परवीन बाबी को अकेला छोड़ देने की सलाह
महेश भट्ट ने बताया है कि किस तरह डॉक्टर ने उन्हें परवीन बाबी को अकेला छोड़ देने की सलाह दी थी और कहा था कि सच में प्यार करते हो तो इन्हें छोड़ दो और दूर चले जाओ। आपको बता दें कि महेश भट्ट और परवीन बाबी का अफेयर 70 के दशक में शुरू हुआ था। उस वक्त परवीन बाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में शुमार थीं और लगातार सुपरहिट फिल्में दे रही थीं।
महेश भट्ट और परवीन बाबी लिव-इन में भी रहते थे
जानकारी के अनुसार महेश भट्ट और परवीन बाबी लिव-इन में भी रहते थे और इस कारण पत्नी लॉरेन ब्राइट और बेटी पूजा भट्ट को भी छोड़ दिया था। हालांकि बाद में महेश भट्ट और परवीन बाबी का ब्रेकअप हो गया था। महेश भट्ट ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया- 80 के दशक में परवीन बॉबी से अलग होने के बाद मैं उनसे नहीं मिला क्योंकि मैं उनकी बीमारी का हिस्सा था।
'परवीन का ब्रेकडाउन हुआ था'
महेश भट्ट ने कहा- जब परवीन का ब्रेकडाउन हुआ था तो मेरे दोस्त डॉक्टर युगी ने मेरी काफी मदद की थी। उसने कहा था कि तुम फिल्मों के इस बिजनेस से कभी बाहर नहीं निकल पाओगे और परवीन बाबी इस इंडस्ट्री के लिए अब फिट नहीं हैं। तुम गनपाउडर हो और वो आग है। इसलिए अगर उससे सच में प्यार करते हो, तो उसे छोड़ दो।
परवीन बाबी को बेंगलुरू ले गए थे महेश भट्ट
महेश भट्ट ने आगे बताया- परवीन बाबी को मुंबई से और इस इंडस्ट्री से दूर ले जाने की कोशिश की ताकि वह ठीक हो सकें, पर कोई फायदा नहीं हुआ। मैं उन्हें बेंगलुरू ले गया था पर कोई लाभ नहीं मिला। वह वापस आ गईं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये मेंटल डिसऑर्डर साइकिलिक है, जो लौटकर आता है।
परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देने की दी गई थी सलाह
महेश भट्ट ने आगे बताया- परवीन बाबी को इलेक्ट्रिक शॉक ट्रीटमेंट देने की सलाह दी गई थी। उस वक्त मैं कुछ नहीं था, बस एक बॉयफ्रेंड था। उस वक्त मानसिक बीमारी भी एक पहेली थी और आज भी बनी हुई है। परवीन बाबी को साइकॉटिक ब्रेकडाउन हुआ था। डॉक्टर्स ने कहा था कि परवीन बाबी को नॉर्मल होने में 6 से 8 हफ्ते लगेंगे। वहीं एक फिल्म के लिए परवीन पर काफी पैसे दांव पर लगे थे।
'तुम हो परवीन की जिंदगी में प्रॉब्लम'
महेश भट्ट ने कहा- डॉक्टर्स ने कहा था अगर जल्दी रिजल्ट चाहिए तो इलेक्ट्रोकॉन्वल्सिव शॉक ट्रीटमेंट देना होगा। लेकिन मैं उसके खिलाफ था और इसलिए मैं परवीन को लेकर दोबारा बेंगलुरू चला गया था। वहां मेरे दोस्त युगी ने मेरी मदद की थी। उसने मुझसे कहा था कि असली प्रॉब्लम तुम हो। तुम्हें उसकी जिंदगी से जाना होगा। इसके बाद ही मैंने परवीन को जानबूझकर छोड़ा था ताकि वह सही हो सके।












Click it and Unblock the Notifications