Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव ने किसके कहने पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना उदयपुर, नाम जानकर होंगे हैरान

Raghav-Parineeti Marraige: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और युवा नेता राघव चड्ढा थोड़ी देर बाद ही एक दूजे के हो जाएंगे। आज शाम 4 बजे परिणीति और राघव उदयपुर के 'द लीला पैलेस होटल' में सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन बंध जाएंगे। परिणीति और राघव के फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इस शादी का इंतजार था। इस शादी में कपल्स के परिवार वाले, रिश्तेदार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि राघव और परिणीति ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर को ही क्यों चुना। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे का कारण।

राघव-परिणीति ने कई लोगों से ली थी सलाह
आपको बता दें कि 13 मई 2023 को राघव और परिणीति ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में बड़ी ही धूमधाम से सगाई की थी। सगाई के बाद से ही उनके वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि डेस्टिनेशनल वेडिंग के लिए जगह चुनने से पहले राघव और परिणीति ने कई लोगों से इस बारे में सलाह ली थी।

parineeti chopra

आप पार्टी के नेता विक्रमजीत सिंह साहनी ने दी थी सलाह
जानकारी के अनुसार राघव और परिणीति ने उदयपुर में शादी करने की बात किसी सेलेब्स के कहने पर नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता विक्रमजीत सिंह साहनी के कहने पर मानी थी। इस कपल ने आप पार्टी के नेता विक्रमजीत सिंह साहनी के कहने पर राजस्थान के उदयपुर को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना। खबर है कि नेता विक्रमजीत सिंह साहनी इस शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। उन्होंने उदयपुर एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान खुलासा कि उनके कहने पर ही राघव और परिणीति ने उदयपुर को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना है।

विक्रमजीत ने किया ये बड़ा खुलासा
पैपराजी से बातचीत के दौरान विक्रमजीत सिंह साहनी ने बताया कि शादी के बाद हनीमून पर वह अपनी पत्नी के साथ लेक सिटी उदयपुर घूमने ही आए थे। उन्हें ये शहर काफी ज्यादा पसंद आया था। ऐसे में उन्होंने राघव और परिणीति को भी इस खूबसूरत शहर में जाने के लिए कहा था। उन्होंने राघव और परिणीति से कहा था कि वह अपनी शादी झीलों के शहर उदयपुर में करेंऔर उसे यादगार बना लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+