Deepika Padukone के बाद अब ये एक्ट्रेस देंगी फैंस को गुड न्यूज! 5 महीने पहले हुई थी शादी

Parineeti Chopra Pregnancy Rumours: साल 2024 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी खास है। एक के बाद एक तमाम बड़े सितारे गुड न्यूज दे रहे हैं। हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम के बाद दीपिका पादुकोण ने फैंस को प्रेग्नेंसी की खबर दी। वहीं अब परिणीति चोपड़ा भी प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर चर्चा में आ गईं।

परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक कलर की लूज मैक्सी पहने कैजुअल लुक में नजर आईं। इसके साथ एक्ट्रेस ने खुले बाल कर अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ था। लेकिन वह काफी संभलकर और धीरे-धीरे चल रही थीं। एक्ट्रेस का लुक देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Parineeti Chopra

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने जिस तरह मैक्सी पहनी थी उसे देख फैंस तरह-तरह सवाल करने लगे। वहीं वह एयरपोर्ट पर काफी धीरे और आराम से चल रही थीं जबकि एक्ट्रेस अक्सर जल्दीबाजी में नजर आती हैं। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर खबर फैलने लगी कि परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं।

परिणीति चोपड़ा की वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, परिणीति भी अब गुड न्यूज देने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, परिणीति और राघव मम्मी पापा बनने वाले हैं। अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे ये तो प्रेग्नेंट है।' हालांकि इन अफवाहों पर परिणीति की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया ना ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लगाई है। लेकिन वीडियो सामने आने के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल आप नेता राघव चड्ढा से शादी की थी। 24 सितंबर 2023 को कपल ने राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लिए थे। जिसमें कपल के परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म मिशन रानीगंज में देखा गया था। वहीं अब दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म चमकीला में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+