शादी के बाद मालदीव घूमने निकलीं Parineeti Chopra, फोटो शेयर कर लिखा, 'ये मेरा हनीमून...'
Parineeti Chopra Maldives: 24 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा के साथ अपना घर बसा लिया है। दोनों की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में पूरे पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। कहा जा रहा था कपल मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन देगा लेकिन बाद में ये प्लान कैंसिल हो गया। वहीं कपल के हनीमून की खबर आई थी कि दोनों बाद में जाएंगे वह फिलहाल अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने मालदीव से एक फोटो शेयर की।
परिणीति चोपड़ा ने 16 अक्टूबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें वह हाथ में कपल लिए अपना चूड़ा फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। परिणीति की ये तस्वीर मालदीव की है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर यह भी बताया कि वह राघव चड्ढा के साथ हनीमून पर नहीं बल्कि गर्ल्स ट्रिप पर गई हैं।

परिणीति चोपड़ा ने अपनी ट्रिप की झलकियां साझा कर कैप्शन पर लिखा, 'मैं हनीमून पर नहीं बल्कि गर्ल्स ट्रिप पर हूं।' एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि परिणीति और राघव का हनीमून प्लान कैंसिल हो गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस अब अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर निकल गईं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने रिजॉर्ट की भी तस्वीरें शेयर की हैं जहां पर वह ठहरी हुई हैं।
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। इसके बाद कपल ने गुपचुप 13 मई को दिल्ली में सगाई कर ली। जिसमें एक्ट्रेस की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। इसके बाद कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। जिसमें खेल, बॉलीवुड और राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
शादी के बाद परिणीति चोपड़ा को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस को सिंदूर और पिंक चूड़ा के साथ स्पॉट किया गया। पहली बार मैरिड लुक में देखकर फैंस ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। इसके बाद हाल ही में उन्हें लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक से फैंस का खूब ध्यान खींचा।












Click it and Unblock the Notifications