Parineeti Chopra Choora: चूड़ा सेरेमनी में सिंपल लुक में दिखीं परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की कलीरें
परिणीति चोपड़ा अब राघव चड्ढा की दुल्हन बन चुकी हैं। शादी के बाद लगातार इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस की एक चूड़ा सेरेमनी की फोटो सामने आई।
Parineeti Chopra Choora Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब आप नेता राघव चड्ढा की पत्नी बन चुकी है। कपल ने 24 सितंबर 2023 को शादी कर ली। अब शादी के बाद सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग की इनसाइड फोटोज और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उदयपुर के लीला पैलेस में शादी हुई। भले ही इस शादी में एक्ट्रेस की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने शादी के सारे फंक्शन एंजॉय किए। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की इनसाइड फोटो शेयर की।

परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की फोटो शेयर करते हुए मधु ने कैप्शन पर लिखा, "अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे खुश दुल्हन।" इस फोटो में एक्ट्रेस की क्यूट स्माइल बता रही है कि वह अपने इस नए फेज से कितनी खुश हैं। फोटो में दुल्हन अपनी कलीरों को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईँ। इसके साथ ही परिणीति ने येलो कलर का सूट पहने बेहद सिंपल मेकअप किया हुआ है।
परिणीति चोपड़ा की यह चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनके इस सिंपल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस का येलो कलर का सूट भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। बता दें कि, परिणीति और राघव की शादी में नो गिफ्ट पॉलिसी रखी थी।
परिणीति और राघव की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस शामिल नहीं हो पाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से उदयपुर नहीं आ पाए थे। हालांकि नेटिजेन्स ने एक्ट्रेस को बहन की शादी में ना आने को लेकर जमकर ट्रोल भी किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि कपल के वेडिंग रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा शामिल होंगी। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications