Parineeti-Raghav: मांग में सिंदूर, हाथों में पिंक चूड़ा, शादी के बाद वायरल हुई परिणीति-राघव की पहली तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 24 सितंबर को शादी संपन्न हो गई। अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ। कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई।
Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। 24 सितंबर को दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में सभी रस्मों के साथ सात फेरे लिए। फैंस कपल की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ। जी हां, शादी के बाद परिणीति और राघव की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
फैंस सोशल मीडिया पर नजरे टिकाए बैठे थे कि कब परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीर वायरल हो। क्योंकि हर कोई देखना चाहता था कि आखिर कपल ने किस तरह का लुक कैरी किया है। हालांकि ये तस्वीर शादी की नहीं है बल्कि रिसेप्शन की है। जो कि उदयपुर के उसी पैलेस में रखा गया था। जहां कपल की वेडिंग हुई थी। खैर सोशल मीडिया पर कपल की ये तस्वीर छाई हुई है।

परिणीति और राघव की ये तस्वीर बेहद खुबसूरत है। जिसमें एक तरफ एक्ट्रेस के अगर लुक की बात करें तो मांग में सिंदूर, हाथों में पिंक कलर का चूड़ा और इसके साथ पिंक साड़ी पहनी हुई है। एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद इस लिबाज में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि जब सबकी नजर उनके गले पर गई तो एक्ट्रेस ने मंगलसूत्र नहीं पहना हुआ था। उन्होंने गले में हैवी नेकलेस कैरी किया हुआ है। हालांकि उनके हाथों में मेंहदी की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
इसके अलावा राघव चड्ढा बेहद डैशिंग लग रहे हैं। तस्वीर में वह ब्लैक टक्सीडो और व्हाइट शर्ट में बो लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ये तस्वीर शादी के बाद रिसेप्शन की है। अभी तक कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर नहीं की। फिलहाल फैंस राघव और परिणीति की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें जिंदगी की इस नई पारी की शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि, 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी संपन्न हुई। जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए। हालांकि सबकी नजरें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पर टिकी रहीं। दोनों इस बार शादी में शामिल नहीं हुए। बल्कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने शादी का हर फंक्शन अटेंड किया।












Click it and Unblock the Notifications