Parineeti Chopra की शादी की रस्में निभाते हुए दिखे पिता, दामाद राघव चड्ढा के साथ दिखा खूबसूरत बॉन्ड
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी भले ही संपन्न हो गई लेकिन अब भी कपल की ग्रैंड वेडिंग की चर्चा अब भी जारी है। इस बीच शादी का एक और वीडियो सामने आया जिसमें परिणीति के पिता रस्में निभाते हुए दिखे।
Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग हुई। दोनों अब फाइनली पति-पत्नी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी को हुए दो दिन हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की इनसाइड फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पिता की अनसीन वीडियो सामने आई जिसमें वह अपनी बेटी की शादी की रस्में निभाते हुए नजर आए। वह मंडप पर बैठे अपने दामाद के साथ एक पिता के तौर पर सभी रिचुअल्स पूरी करते हुए दिखे।

वीडियो में राघव चड्ढा और उनके ससुर का बॉन्ड नजर आया। परिणीति चोपड़ा के पिता अपने दामाद राघव को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन देख ऐसा लगा कि वह काफी इमोशनल हो गए। इसके बाद उन्होंने कन्यादान समेत कई रस्में निभाईं। ये शादी का बेहद ही दिल छू लेने वाला वीडियो है।
बता दें कि, परिणीति और राघव की शादी में बॉलीवुड और राजनीति से लेकर खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईँ। सभी ने कपल के साथ खूब एंजॉय किया। हालांकि परिणीति की लाइफ के इस स्पेशल मोमेंट में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुईं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी कमिटमेंट्स की वजह से नहीं आ पाईं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं। जहां कपल का ग्रैंड वेलकम हुआ। राघव के परिवार वालों ने अपनी बहू का धूमधाम से स्वागत किया। अब इसके बाद कपल 3 जगहों पर रिसेप्शन पार्टी देगा। पहली पार्टी मुंबई में होगी जिसमे बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली में होगी जिसमें तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे। वहीं एक पार्टी चंडीगढ़ में होगी जो कि 30 सितंबर को प्लान की गई है। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications