Parineeti-Raghav: शाही अंदाज में शादी करेंगे परिणीति-राघव! राजस्थान के इस शहर में वेडिंग कर सकते हैं कपल

परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा से सगाई करने के बाद अब अपनी शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। दोनों की अब अपनी शादी की लोकेशन देखने की तैयारी में हैं।

Parineeti Chopra

Parineeti-Raghav Wedding Destination: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हाल ही में 13 मई को सगाई हुई। ये सगाई दिल्ली में परिवार वाले और करीबी दोस्तों के बीच हुई थी। अब कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुट गया है। दोनों वेडिंग की परफेक्ट लोकेशन की सर्च पर निकले।

वेडिंग लोकेशन देखने निकले परिणीति-राघव
हाल ही में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी वेडिंग लोकेशन देखने के लिए राजस्थान पहुंचे। रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल पहले उदयपुर पहुंचे थे और इसके बाद उनके किशनगढ़ जाने की खबर सामने आई। माना जा रहा है कि दोनों अपनी रॉयल वेडिंग के लिए राजस्थान की अलग-अलग लोकेशन पर जाकर देख रहे हैं।

राजस्थान में करेंगे शादी!
रिपोर्ट्स की मानें तो, सबसे पहले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा राजस्थान के उदयपुर पहुंचे थे। जहां वह लीला पैलेस में अपने परिवार के साथ उदयविलास होटल में रूके थे। वहीं अन्य खबरों के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि परिणीति राघव चड्ढा के साथ किशनगढ़ के लिए रवाना हो गई। हालांकि अभी तक दोनों की वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल नहीं हो पाई है।

इस महीने कर रहे शादी का प्लान
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा ने की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी राजस्थान में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। वहीं अब परिणीति भी राजस्थान में ही रॉयल वेडिंग करने के प्लान में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल के अंत अक्टूबर के माह में शादी कर लेंगे। हालांकि अभी तक कपल ने शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है। 13 मई को दोनों की दिल्ली में सगाई हो चुकी है। जिसकी तस्वीरें हाल ही में परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+