सगाई के वेन्यू पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा ने भी की एंट्री, शुरू होने वाला है फंक्शन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले मंगेतर राघव चड्ढा के साथ सगाई सेरेमनी के वेन्यू यानी दिल्ली के कपूरथला हाउस में पहुंच चुकी हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के एमपी राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कपल फिलहाल अपने सगाई सेरेमनी वेन्यू यानी दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंच चुका है। थोड़ी देर बाद ही दोनों एक नई लाइफ शुरू करने जा रहे हैं। आज रात 8 बजे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई होने जा रही है। वेन्यू पर मेहमान भी पहुंचने लगे हैं।
सगाई वेन्यू पर पहुंचे राघव चड्ढा-परिणीति
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले मंगेतर राघव चड्ढा के साथ सगाई सेरेमनी के वेन्यू यानी दिल्ली के कपूरथला हाउस में पहुंच चुकी हैं। हालांकि उनकी तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं। इसी बीच परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और खास दोस्त फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। मनीष मल्होत्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जबकि प्रियंका अपनी कार से बाहर नहीं उतरीं। उन्होंने सीधे वेन्यू में एंट्री की है।
आदित्य ठाकरे भी पहुंच सकते हैं
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में आदित्य ठाकरे के भी शामिल होने की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना-उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कुछ देर पहले ही मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी है।
रात के 8 बजे होगी सगाई
दिल्ली के कपूरथला हाउस में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। शाम 5 बजे से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी शुरू हो गई है। सबसे पहले सुखम साहिब पाठ होगा, जिसके बाद 6 बजे से अरदास का आयोजन किया गया है। उसके बाद रात 8 बजे परिणीति और राघव एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाएंगे।
सगाई का स्पेशल फूड मेन्यू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई पूरे पंजाबी स्टाइल में होने वाली है। दोनों परिवार ने नाच, गाना और धूम मचाने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं सगाई की थीम पेस्टल रखी गई है। सेरेमनी के फूड मेन्यू में वीगन लोगों के लिए खास व्यंजनों को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications