Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू, अरदास के बाद होगा फैमिली क्रिकेट मैच
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आगामी 24 सितंबर 2023 को अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। ऐसे में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की रस्में अभी से शुरू हो चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में गत 17 सितंबर 2023 से ही शुरू हो चुकी हैं। शादी के फंक्शन्स की शुरुआत अरदास से हुई है जिसके बाद शबद कीर्तन भी हुआ है। इस रस्म में परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं। खबर है कि शादी की रस्मों के साथ साथ परिवार वालें और मेहमानों के लिए कई खास एक्टिविटीज का भी इंतेजाम किया गया है।
24 सितंबर को होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने गत 13 मई 2023 को दिल्ली में सगाई की थी। फिलहाल दोनों ही परिवारों में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आगामी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इसी बीच कपल ने इंटीमेट गेट-टूगेदर का आयोजन भी किया था। वहीं अरदास और कीर्तन के साथ शादी के सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी के फंक्शंस हुए शुरू
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने अपने परिवार, रिश्तेदारों और खास दोस्तों के साथ कई तरह के कार्यक्रमों के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जश्न में एक मजेदार ट्विस्ट एड करने के लिए कपल की फैमिली एक क्रिकेट मैच में भी शामिल होगी।
परिवार वालों के बीच खेला जाएगा क्रिकेट मैच
दोनों परिवारों के एक सूत्र ने बताया है कि शादी के फंक्शन्स में मेहमानों के लिए कई मजेदार एक्टीविटिज की प्लानिंग की गई है और उनमें से एक क्रिकेट मैच भी है। ये खास क्रिकेट मैच चोपड़ा वर्सेस चड्ढा परिवार के बीच में होगा। कपल के दोस्त भी इस मजेदार एक्टिविटी में शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा शादी के कायर्क्रमों में मौजूद मेहमानों के लिए कई और मजेदार एक्टिविटीज को भी एड ऑन किया गया है।
उदयपुर के लीला पैलेस में होगी इस कपल की शादी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के युवा नेता राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करेंगे। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। खबर है कि राघव चड्ढा की सेहरा बंदी पिचोला लेक के किनारे स्थित ताज होटल में होगी। इसके बाद ही वह बारातियों के साथ अपनी दुल्हन परिणीति चोपड़ा को लाने के लिए नाव से होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications