'शादी की तारीख क्या है?' पैपराजी के सवाल का परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब, वायरल हो रहा वीडियो
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच एक्ट्रेस स्पॉट हुई जहां उन्होंने पैप्स को शादी की डेट के सवाल पर जवाब दिया।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा से 13 मई को सगाई कर ली। जिसमें राजनीति पार्टी के तमाम नेता और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। अब सभी फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वह जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों कब और कहां शादी करेंगे।
परिणीति चोपड़ा ने बताई शादी की तारीख!
हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान वेडिंग वेन्यू देखने पहुंचे थे। दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। जिसके बाद फैंस क्यास लगाने लगे कि, कपल ने शादी की तैयारी करनी शुरू कर दी है। अब परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया जिसमे शादी की तारीख को लेकर उनसे सवाल किया गया।
पैपराजी के सवाल का दिया ये जवाब
विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस को पैपराजी ने मुंबई वाले घर में स्पॉट किया। इस दौरान वह व्हाइट कॉटन के सूट में नजर आईं। तभी पैपराजी ने उनसे शादी की तारीख को लेकर सवाल पूछा। तभी एक्ट्रेस मुस्कुराने लगीं और स्माइल देते हुए सवाल पर चुप्पी साधी रखी।
वायरल हो रहा वीडियो
पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा से पूछा कि 'मैम आप शादी कब कर रही हैं?' इस पर एक्ट्रेस बिना जवाब दिए अपनी कार की तरफ आगे बढ़ गईं। इसके बाद जब पैपराजी ने कहा 'मैम शादी की डेट बताइए कब कर रही हैं आप शादी?' इसके बावजूद एक्ट्रेस ने बिना जवाब दिए मुस्कुराते कहा, ईशा से पूछिए'। इसके बाद वह कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं।
कब और कहां शादी करेंगे राघव-परिणीति?
रिपोर्ट्स की मानें तो, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इस साल अक्टूबर के महीने में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कपल ने शादी की डेट रिवील नहीं की। माना जा रहा है कि दोनों उदयपुर में शादी कर सकते हैं। जहां एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा की हुई थी। फिलहाल फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications