Raghav Chadha से कहीं ज्यादा अमीर हैं परिणीति चोपड़ा, लग्जरी गाड़ियां और आलीशान घर की हैं मालकिन
परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनने वाली हैं। दोनों की शादी की रस्में उदयपुर के द लीला पैलेस में शुरू हो चुकी हैं। शादी से ठीक पहले आइए एक नजर डालते हैं राघव-परिणीति की नेटवर्थ के बारे में।
Parineeti Chopra Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। फिलहाल फैंस कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच लगातार राघव चड्ढा की नेटवर्थ की चर्चा हो रही है ऐसे में जानते हैं कि उनकी होने वाली पत्नी परिणीति चोपड़ा कितनी अमीर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए की है। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। वो हर फिल्म के 4-6 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा परिणीति के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। वहीं राघव चड्ढा की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो, उनके पास कुल 50 लाख रुपए की संपत्ति है। यानी की परिणीति उनकी तुलना 120 गुना अमीर हैं।

परिणीति चोपड़ा के कार कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास ऑडी A-6, जैगुआर XJL, ऑडी Q-5 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। एक्ट्रेस के पास जैगुआर सबसे महंगी गाड़ी है जिसकी कीमत 99 लाख के आसपास है। वहीं ऑडी A-6 की कीमत 61 लाख की है। वहीं राघव चड्ढा के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 2009 मॉडल वाली स्विफ्ट डिजायर कार है।
जहां एक तरफ परिणीति चोपड़ा लग्जरी लाइफ जीती हैं। वहीं राघव चड्ढा काफी सिंपल लाइफ के शौकीन हैं। कमाई हो या कार कलेक्शन दोनों की तुलना करें तो काफी ज्यादा फर्क है। जहां एक तरफ परिणीति लग्जरी गाड़ियों में घूमती हैं तो वहीं राघव चड्ढा की नेटवर्थ एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी आधी भी नहीं है। अब लगातार सोशल मीडिया पर शादी के बाद से कपल की नेटवर्थ की चर्चाएं हो रही हैं।
बता दें कि, 23 सितंबर से परिणीति और राघव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे के आसपास एक्ट्रेस की विदाई हो जाएगी। फिलहाल कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले उदयपुर पहुंच चुके हैं। अब फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications