Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की हल्दी सेरेमनी की फोटो हुई वायरल, दुल्हनिया ने पहनीं ऐसी ड्रेस कि......

Parineeti-Raghav Haldi Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के राजनेता राघव चड्ढा इस समय सुर्खियोंमें छाए हुए हैं। इस कपल ने गत 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में अपने सपनों की शादी कर ली है। उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में हुई इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है। इनकी शादी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें कुछ खास मूमेंट्स कैप्चर किए गए हैं। इसके अलावा अब परिणीति की हल्दी सेरेमनी की तस्वीर भी लोगों को देखने को मिल रही है।

परिणीति-राघव की हल्दी की फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर भी सामने आई है और साथ ही एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा ने अपनी हल्दी सेरेमनी में पिंक रंग का आउटफिट पहना था। इस ड्रेस के साथ परिणीति ने हैवी ज्वैलरी कैरी किए थे। वहीं परिणीति के दूल्हेराजा राघव चड्ढा ने हल्दी सेरेमनी पर येलो प्रिंट वाला ऑफ वाइट कुर्ता पहना हुआ है। फोटो में राघव चड्ढा ने सन ग्लासेस भी पहने हुए हैं और वह हैंडसम नजर आ रहे हैं।

parineeti chopra

शादी की तस्वीरों में खूबसूरत लग रहा है कपल
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी के बाद अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में ये कपल काफी खूबसूरत लग रहा है। परिणीति ने अपनी शादी के लिए जहां बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा चुना था तो वहीं राघव चड्ढा ने अपने मामा और मशहूर फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी।

4 अक्टूबर को मुंबई में होगा रिसेप्शन
फिलहाल खबर है कि परिणीति-राघव का ग्रैंड रिसेप्शन आगामी 4 अक्टूबर 2023 को मुंबई में आयोजित होगा जहां पर सभी सेलेब्स शामिल होंगे। इन दिनों परिणीति अपने पति राघव के साथ अपने ससुराल दिल्ली में मौजूद है। वह अपने पति राघव चड्ढा की फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। शादी के बाद ये कपल अब अपनी वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियों में बिजी हैं।

हनीमून पर नहीं जाएगा ये कपल
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव ने अपने हनीमून की कोई प्लानिंग नहीं की है और वह फिलहाल इसे स्किप करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय दोनों अपने पेंडिंग वर्क कमिटमेंट पर फोकस करना चाहते हैं और अभी अपने हनीमून की कोई प्लानिंग नहीं कर हे हैं। कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपना रिसेप्शन खत्म होते ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' के प्रमोशन में जुट जाएंगी। दूसरी ओर राघव चड्ढा संसद के शीतकालीन सत्र के लिए तैयारी शुरू करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+