आज रात 8 बजे होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई, जानें कौन सी ड्रेस में नजर आएगा ये कपल
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई पूरे पंजाबी स्टाइल में होने वाली है। दोनों परिवार ने नाच, गाना और धूम मचाने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं सगाई की थीम पेस्टल रखी गई है।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा आज सगाई करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों सगाई होने के साथ ही जिंदगी की एक नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार कपल की सगाई का प्रोग्राम आज शाम 5 बजे से दिल्ली के कपूरथला हाउस में शुरू होने वाला है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा समेत एक्ट्रेस के कई करीबी दोस्त दिल्ली पहुंच चुके हैं। सभी लोग सगाई सेरेमनी की तैयारी में जुट गए हैं। जानें सगाई सेरेमनी की डिटेल्स।
राघव चड्ढा इस ड्रेस में करेंगे सगाई
ईटाइम्स के साथ बात करते हुए राघव चड्ढा के चाचा और उनके फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा ने सगाई को लेकर कई तरह की बातें बताई हैं। पवन सचदेवा ने बताया- राघव को ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है। वह कोई भी कढ़ाीदार कपड़ा या कुछ भी चमकीला पहनना पसंद नहीं करता। उसे केवल क्लासिक लेकिन स्टाइलिश कपड़े पहनने की आदत है। ऐसे में मैंने उसके लिए हाथीदांत रंग की अचकन तैयार की है। राघव के बारे में सोचते हुए कपड़े, बनावट और कट का खास खयाल रखा गया है। मैंने लुक को पूरा करने के लिए ब्लश पिंक पॉकेट स्क्वायर को भी उसमें जोड़ा है।
मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी परिणीति चोपड़ा
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई समारोह में बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का एक्सक्लूसिव लहंगा पहनने वाली हैं। हालांकि लहंगे के कलर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि परिणीति अपने होने वाले मंगेतर राघव की पसंद के कलर का ही लहंगा पहन रही हैं।
पेस्टल थीम में परिणीति-राघव की सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई पूरे पंजाबी स्टाइल में होने वाली है। दोनों परिवार ने नाच, गाना और धूम मचाने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं सगाई की थीम पेस्टल रखी गई है।
वीगन लोगों के लिए स्पेशल मेन्यू
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सगाई के फंक्शन में मेहमानों को भारतीय व्यंजनों का मिश्रण फूड मेन्यू में सर्व किया जाएगा। परिणीति चोपड़ा को कबाब बहुत पसंद है तो ऐसे में मेन्यू में तरह तरह के कबाब शामिल किए गए हैं। शाकाहारी लोगों के लिए भी कई तरह के ऑप्शन मौजूद रहेंगे। फूड मेन्यू में स्पेशल वीगन खाना भी शामिल किया गया है। वहीं कई तरह के डेजर्ट भी पार्टी में शामिल किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications