Parineeti-Raghav Engagement: दिल्ली के लिए रवाना हुईं बहन प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा ने दिया आशीर्वाद
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई शाम 5 बजे शुरू होगी और इसे सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके कथित बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि आज यानी 13 मई ये कपल अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहा है। 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आज सगाई होने वाली है। दोनों की एंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। इस खास मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद रहेंगी।
दिल्ली के लिए रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दिल्ली आने के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एक ब्लॉगर ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब इंगेजमेंट सेरेमनी के साथ उनका रिश्ता आधिकारिक होने जा रहा है।

सिख रीति-रिवाज से होगा समारोह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई शाम 5 बजे शुरू होगी और इसे सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पथ से होगी और उसके बाद शाम 6 बजे अरदास होगी। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने पिंकविला से बात करते हुए कहा है- मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं, मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।
दिल्ली के सीएम सहित ये मेहमान होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव की सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति से जुड़े लोग भी शिरकत करेंगे। सगाई बड़ी ही धूमधाम से होने वाली है। सगाई समारोह में परिवार वालों और करीबी दोस्तों को मिलाकर करीब 150 मेहमानों के शामिल होने की बात है। इस सेरेमनी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंच सकते हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से करण जौहर और मनीष मल्होत्रा को भी इनवाइट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications