Parineeti-Raghav Engagement: सगाई सेरेमनी में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं, सुखम साहिब पाठ शुरू
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: सगाई सेरेमनी की कोई भी तस्वीर या वीडियो राघव और परिणीति की अनुमति के बिना बाहर लीक न हो इस बात का ध्यान रखते हुए फंक्शन में मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई है।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी का फंक्शन शुरू हो चुका है। फिलहाल सगाई के वेन्यू पर मेहमानों और परिवार वालों की उपस्थिति में सुखम साहिब पाठ शुरू हो चुका है। वेन्यू के बार टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है ताकि किसी प्राकर की कोई भी परेशानी न हो। आपको बता दें कि इस सगाई सेरेमनी में मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई है। सूत्रों की मानें तो परिणीति और राघव अपनी इस सगाई को फिलहाल प्राइवेट रखना चाहते हैं।
सगाई में मोबाइल पर प्रतिबंध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई सेरेमनी की कोई भी तस्वीर और वीडियो राघव और परिणीति की अनुमति के बिना बाहर लीक न हो इस बात का ध्यान रखते हुए फंक्शन में मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई है। सगाई सेरेमनी के वेन्यू गेट पर ही सिक्योरिटी मैनेजमेंट कंपनी के एक अधिकारी द्वारा सभी मेहमानों से लेकर वहां काम करने वाले लोगों तक के मोबाइल जमा किए जा रहे हैं।
आदित्य ठाकरे भी हो सकते हैं शामिल
वहीं वेन्यू और वहां पहुंचने वाले मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए कपूरथला हाउस में एंब्यूलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इंतजाम भी किया गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में आदित्य ठाकरे के भी शामिल होने की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना-उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कुछ देर पहले ही मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी है।
रात के 8 बजे होगी सगाई
दिल्ली के कपूरथला हाउस में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। शाम 5 बजे से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी शुरू हो गई है। सबसे पहले सुखम साहिब पाठ होगा, जिसके बाद 6 बजे से अरदास का आयोजन किया गया है। उसके बाद रात 8 बजे परिणीति और राघव एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications