Parineeti-Raghav Engagement: थोड़ी देर में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे परिणीति-राघव, भगवंत मान पहुंचे

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी में मेहमानों का पहुंचना जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।

parineeti chopra

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का कार्यक्रम शाम 5 बजे से ही शुरू हो चुका था। अब थोड़ी ही देर में दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। आपको बता दें कि दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सरेमेनी का आयोजन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई सामरोह की शुरुआत सुखम साहिब पाठ से हुई थी। इसके बाद अरदास का आयोजन किया गया था। अब ये कपल एक दूसरे को एंगेजमेंट रिंग पहनाने वाले हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी में मेहमानों का पहुंचना जारी है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई ज्ञानी हरप्रीत सिंह कराने वाले हैं और वह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। परिणीति चोपड़ा के ताया और ताई जी भी सगाई के लिए पहुंच गए हैं।

प्रियंका ने कार में की एंट्री
वहीं परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ सगाई वेन्यू पर पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कार के अंदर से ही मुस्कुराकर कैमरे पर पोज दिया। हालांकि वह कार से बाहर नहीं आईं और न ही उन्होंने कार की खिड़की खोली।

मनीष मल्होत्रा दोबारा तैयार होकर पहुंचे
जानकारी के अनुसार सुखम साहिब पाठ खत्म होने के बाद मनीष मल्होत्रा वेन्यू से बाहर निकलकर अपने होटल की तरफ चले गए थे। अब वह दोबारा तैयार होकर सगाई सेरेमनी के लिए वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। वहीं वेन्यू और वहां पहुंचने वाले मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए कपूरथला हाउस में एंब्यूलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इंतजाम भी किया गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में आदित्‍य ठाकरे के भी शामिल होने की चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+