'नहीं चाहिए पिता के जैसा पति', परिणीति चोपड़ा ने ड्रीम पार्टनर को लेकर क्यों कही थी ऐसी बात? हैरान कर देगी वजह
परिणीति चोपड़ा की शादी के बीच एक इंटरव्यू चर्चा में आ गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने पिता जैसा पति नहीं चाहिए। इसकी वजह काफी हैरान कर देने वाली है।
Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कपल के वेडिंग फंक्शन उदयपुर के ताज पैलेस में होंगे। जिसको पूरा अच्छे से सजा दिया गया है। अब कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेगा और हमेशा के लिए एक दूजे का हो जाएगा। इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने पिता जैसा पति नहीं चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर इसकी क्या वजह थी।
परिणीति चोपड़ा को 24 सितंबर को आखिर उनका ड्रीम पार्टनर मिल जाएगा। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें उन्होंने बताया था कि आखिर वह अपने होने वाले पति में क्या देखती हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में बताया था कि बाकी लड़कियों की तरह उन्हें अपने पिता जैसा पार्टनर नहीं चाहिए। जब एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताई तो ये सुनकर खुद आमिर खान भी दंग रह गए थे।

परिणीति चोपड़ा से जब आमिर ने पार्टनर को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था कि, मुझे अपने पिता जैसा पार्टनर नहीं चाहिए। जब आमिर ने उनसे इसकी वजह पूछी तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'मेरे पिता काफी सख्त हैं। उन्हें लगता है कि रोना गलत है अगर कभी मेरे भाई उनके सामने रोते हैं तो वह कहते हैं कि क्या लड़कियों की तरह रो रहे हो।'
परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा कि, मेरे पिता को लगता था मर्दों का काम किचन में नहीं है। मेरे भाईयों को ऐसी ही परवरिश मिली है। उनमें इस बात का इगो होता है। इसके बाद आमिर खान ने एक्ट्रेस से पूछा, आपको लगता है कि मर्दों में इगो होता है? इसका जवाब देते हुए परिणीति ने कहा, 'बिल्कुल होती है वह अपने आपको एक्सप्रेस नहीं करते हैं। जबकि इसमें कोई भी बुराई नहीं है।'
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 13 मई को सगाई दिल्ली में हुई थी। अब 24 सितंबर को दोनों की शादी होने जा रही है। धीरे-धीरे कपल के सभी खास दोस्त शादी के लिए उदयपुर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को एक्ट्रेस के खास दोस्त करण जौहर शादी में शामिल होंगे। फिलहाल फैंस कपल की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications