Parineeti Chopra Affairs: परिणीति चोपड़ा के किस-किस एक्टर्स से थे इश्क के चर्चे? नाम जानकर रह जाएंगे दंग
इन दिनों परिणीति चोपड़ा का इन दिनों आप नेता राघव चड्ढा से नाम जोड़ा जा रहा है। लेकिन इससे पहले इन सेलेब्स के साथ भी अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं।

Parineeti Chopra Love Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर ये है कि, हाल ही में उन्हें आप नेता राघव चड्ढा के साथ डिनर डेट पर स्प़ॉट किया गया। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की अटकलें तेज हो गईं हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इससे पहले परिणीति चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के इन मशहूर सेलेब्स के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहा है।

इन एक्टर्स के साथ परिणीति का जुड़ा नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बेहद कम वक्त में अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है। लेकिन इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस का नाम किन सितारों के साथ जुड़ चुका है।

अर्जुन कपूर
इस लिस्ट में पहला नाम है अर्जुन कपूर। जिनके साथ परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'इश्कजादे' में काम किया था। फिल्म के दौरान दोनों ने अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की।

आदित्य रॉय कपूर
वहीं दूसरा नाम है मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर का। दोनों फिल्म 'दावत ए इश्क' में एकसाथ स्क्रीन शेयर की थी। उस दौरान दोनों डेटिंग अफवाह की वजह खूब चर्चा में रहे। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया लेकिन कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

उदय चोपड़ा
बता दें कि, फिल्म 'इश्कजादे' की शूटिंग के दौरान मशहूर एक्टर उदय चोपड़ा के साथ भी परिणीति चोपड़ा का नाम जोड़ा गया। खबरों की मानें तो उस वक्त दोनों को एकसाथ टाइम स्पेंड करना बहुत पसंद था। इसके अलावा उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया।

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वहीं परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में एक अहम किरदार में देखा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इस फिल्म में परिणीति के अलावा अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर लीड रोल में नजर आए। इसके बाद एक्ट्रेस के पास और भी प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं। वह जल्द ही फिल्म 'चमकिला' और 'कैप्सूल गिल' में नजर आएंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications