'क्या राघव चड्ढा शादीशुदा हैं?' परिणीति चोपड़ा मिलने से पहले थी कंफ्यूज, फिर 5 मिनट में शादी का लिया फैसला
Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक सीक्रेट रखा। अब हाल ही में रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में परिणीति ने राघव से हुई पहली मुलाकात के बारे में बताया।
राजत शर्मा के शो आपकी अदालत में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एकसाथ पहुंचे। इस दौरान दोनों अपने करियर के अलावा लव लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की। कपल ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात लंदन में एक अवार्ड सेरेमनी के दौरान हुई थी। परिनीति ने उस पल को याद कर कहा, "मैं वहां एंटरटेनमेंट में आउस्टैंडिंग अचीवर अवार्ड लेने गई थी और राघव राजनीति और गवर्नेंस में अवार्ड लेने आए थे।"

परिणीति ने आगे कहा, "मुझे राघव के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन मेरे भाई उनके बड़े फैन थे। मेरे भाई शिवांग ने मुझे राघव से मिलने के लिए कहा। मैंने आयोजकों से कहा कि मैं राघव से मिलना चाहती हूं। राघव मेरे पीछे बैठे थे। मैंने उनसे जाकर कहा, 'हैलो, मैं परिणीति हूं, मेरे भाई आपके बहुत बड़े फैन हैं।' उन्होंने कहा, 'क्या प्यारी बात है।' फिर उन्होंने कहा, 'हम मिलेंगे।' मैंने कहा, 'ठीक है।
परिणीति ने बताया कि उन्होंने राघव से मुंबई में मिलने की बात कही थी। जिसके जवाब में राघव उनसे कहा, 'क्यों न हम कल यहां मिल लें नेक काम में देरी कैसी?" इसके बाद परिणीति मिलने के लिए तैयार हो गईं और अगले ही दिन वह अपने तीन मैनेजर के साथ राघव चड्ढा से मिलने गईं।
परिणीति ने कहा, 'टेबल पर लगभग 10-12 लोग थे। यह डेट नहीं थी, बल्कि पूरा दल मौजूद था। मैंने सोचा, ये क्या हो रहा है? अब यहां से एक फिल्मी कहानी शुरू होती है। हमने दुनिया भर की बातें की। मैंने उन्हें बताया कि मैं मेडिटेशन और स्कूबा डाइविंग करती हूं। एक घंटा बीत गया। अचानक उन्होंने कहा कि वह भूखे हैं, उठे और खाने की प्लेट लेकर आए। मुझे लगा, आमतौर पर लोग पहली बार मिलने पर खामोश रहते हैं, अपनी बात नहीं बताते, लेकिन उन्होंने खुद को इतना ओपनली रखा। मैंने सोचा, यार, यही तो सही आदमी है मेरे लिए।"
हालांकि, परिणीति ने यह भी माना कि वह राघव के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "वह अच्छे दिखते थे, हमारे खाने के शौक मेल खाते थे। जैसे ही मुलाकात खत्म हुई, मैं जल्दी से अपने कमरे में गई और गूगल किया - 'राघव चड्ढा कौन हैं?', 'क्या राघव चड्ढा शादीशुदा हैं?' और मैंने यह भी पूछा, 'राघव चड्ढा की उम्र कितनी है?' मुझे गूगल से सभी सही जवाब मिले। मैं यह भी जान गई कि वह राजीव सभा के सांसद हैं। खैर, मैंने बहुत कुछ गूगल किया और फिर मैंने खुद से पंजाबी में कहा, 'मैं तो इन्हीं से शादी करूंगी।'
जब राजत शर्मा ने राघव से पूछा कि क्या उन्हें परिनीति चोपड़ा के बारे में पता था, तो उन्होंने कहा, "हां, मुझे उनके बारे में पता था। जब उन्होंने अगले दिन मिलने के लिए हां कहा, तो मैंने सोचा, क्यों न इसे मौका समझ कर फायदा उठाऊं।"
कपल का रिश्ता धीरे-धीरे बढ़ा और जब परिनीति शूटिंग के लिए भारत लौटीं, तो दोनों ने पंजाब में मिलना जारी रखा। राघव ने कहा, "हम मिले और धीरे-धीरे सिलसिला चलता गया। पहले हम गुप्त रूप से मिलते थे। परिणीति शूटिंग खत्म करने के बाद अपनी सिक्योरिटी को भेज देतीं और अकेले कार में आतीं। फिर हम एक खेत में अकेले बैठने जाते थे।"
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर स्थित 'द लीला पैलेस' होटल में शादी की थी। जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई थी। फिलहाल दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।
ये भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? वीडियो शेयर कर खुद खोली पोल, लिखा-'ड्रेस ट्राई किया था लेकिन..'












Click it and Unblock the Notifications