Parineeti Chopra का लाइव कॉन्सर्ट में गाना सुन फैंस ने पकड़ा माथा, कहा- 'प्लीज एक्टिंग ही कर लो'
Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को इंडस्ट्री में 10 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। ऐसे में अब उन्होंने एक्टिंग छोड़ सिंगिंग में अपना नया करियर शुरू किया।
परिणीति चोपड़ा का पहला लाइव कॉन्सर्ट मुंबई फेस्टिवल 2024 में हुआ। जिसका एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने पहले कॉन्सर्ट में नाना का पसंदीदा गाना आज जाने की जिद ना करो गाया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'मेरे नाना का फेवरेट गाना'।

वहीं परिणीति चोपड़ा के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने शिमरी ब्लैक मिनी ड्रेस की ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग जूते और ब्लेजर कैरी किया था। जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहले कॉन्सर्ट में परिणीति का कॉन्फीडेंस लाजवाब था। हालांकि कुछ लोग ऐसे में भी हैं जिनको परिणीति का गाना पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को सिंगिंग छोड़ एक्टिंग करने की सलाह दी।
परिणीति चोपड़ा का वीडियो सामने आने के बाद नेटिजेन्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, आप बहुत अच्छा नहीं गा रहे हैं। एक ने लिखा, ये तो इतना अच्छा गाती थी इसे अब क्या हो गया। एक यूजर ने लिखा, मैम बेहतर होगा अगर आप एक्टिंग पर ही ध्यान दें। वहीं कुछ ने उन्हें गायकी सीखने तक की सलाह दे डाली।
बता दें कि, परिणीति ने फिल्मों के अलावा कई हिट गाने भी दिए हैं। जिसमें माना के हम यार नहीं, केसरी से तेरी मिट्टी जैसे कुछ फिल्मी गानों में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी शादी में ओ पिया गाना रिलीज किया था जो कि उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा को डेडिकेट किया। ये गाना सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications