हाथ में बंदूक लेकर दुश्मनों से लड़ती नजर आईं परिणीति चोपड़ा, फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का टीजर आउट

फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' के टीजर में साफ देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा हाथ में बंदूक लिए फुल एक्शन में नजर आ रही हैं।

मुंबई, 22 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस परणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से फिल्मों से दर थीं लेकिन अब उनकी नई फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि अलग-अलग किरदार निभाने वाली परिणीति चोपड़ा अब एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। आज इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर में साफ देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा हाथ में बंदूक लिए फुल एक्शन में नजर आ रही हैं।

parineeti chopra

एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं परिणीति चोपड़ा
फिल्म के टीजर में परिणीति चोपड़ का ऐसा अंदाज देखने मिल रहा है, जिसे पहले किसी ने नहीं देखा होगा। टीजर में सिंगर और एक्टर हार्डी संधु भी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। चेहरे पर मुस्कान के साथ उनकी एक झलक फैंस का दिल जीत रही है। वहीं हाथ में बंदूक लिए गोलियां बरसाती परिणीति का अंदाज भी लोगों के दिलों को भा रहा है। टीजर में देखा जा सकता है कि परिणीति चोटिल हालत में भी चेहरे पर लड़ने की ताकत व हौसला लेकर बुलंद खड़ीं नजर आ रही हैं।

14 अक्टूबर को रिलीज होगी ये फिल्म
जानकारी के अनुसार ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर लव स्टोरी है जिसमें परिणीति रॉ एजेंट के रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म की डायरेक्टर रीभु दासगुप्ता ने हैं और निर्देशन भुशन कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा शरद केलकर, दिव्येंदु भट्टाचार्या, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर परिणीति चोपड़ा अपने जानदार एक्टिंग स्किल्स से लोगों को खुश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+