परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद लिया ये बड़ा फैसला, छोड़ी एक्टिंग, अब करेंगी ये काम, क्या राघव चड्ढा के चलते....

Parineeti Chopra Start New Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनने के बाद से उनके सभी फैंस हैरान हो गए हैं। आपको बता दें कि राघव चड्ढा से शादी करने के बाद से परिणीति चोपड़ा के फिल्मी करियर को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही थीं। अब परिणीति ने खुद एक बड़ा फैसला लिया है।

परिणीति चोपड़ा ने लिया बड़ा फैसला
आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी होने के बाद से कई लोगों का मानना था कि परिणीति अब फिल्मी दुनिया से दूर होकर राजनीति ज्वाइन करेंगी। उनके फिल्मी करियर को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। ऐसे में अब परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस को एक बड़ा झटका दिया है।

Parineeti Chopra

परिणीति ने शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग
परिणीति चोपड़ा ने लोगों की बातों क लेकर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शादी के बाद एक्ट्रेस अब अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने खुद बताया है कि अब वह एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

म्यूजिक में करियर बनाएंगी परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि म्यूजिक की दुनिया में वह अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। अपनी इस नई जर्नी को लेकर परिणीति चोपड़ा बेहद उत्साहित भी हैं।

सोशल मीडिया पर परिणीति ने लिखी ऐसी बात
परिणीति चोपड़ा ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- म्यूजिक हमेशा से मेरे लिए एक हैप्पी प्लेस रहा है। मैंने सालों से कई सारे म्यूजिशियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा है। वहीं अब मैं भी इस दुनिया का हिस्सा बनने जा रही हूं। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं। मैं अपने जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं।

लोगों ने परिणीति को दी बधाई
परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर लोग जनकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं परिणीति के फैंस उन्हें उनकी इस नई जर्नी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी परिणीति के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ढेर सारी हार्ट वाली इमोजी बनाई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं।

परिणीति ने इस कंपनी के साथ मिलाया हाथ
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट के साथ हाथ मिलाया है, जो देश के मशहूर सिंगर को रिप्रेजेंट करता है। इस कंपनी के साथ अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, बादशाह, अमित त्रिवेदी सहित 25 बड़े कलाकारों के नाम जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+