परिणीति चोपड़ा ने 'कॉपी' किया प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी पोज! Photo देख एक्ट्रेस ने किया ये कमेंट

मुंबई, 25 सितंबर। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रही है, बीते दिनों उन्होंने बिकिनी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस बीच बिकिनी में परिणीति चोपड़ा की भी एक फोटो अब सुर्खियों में आ गई है। अपनी बहन की फोटो पर प्रियंका ने भी प्रतिक्रिया दी लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद परिणीति चोपड़ा ट्रेंड कर रही हैं।

परिणीति ने की 'कॉपी'

परिणीति ने की 'कॉपी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें परिणीति लाल रंग के स्विमसूट कम बिकिनी में नजर आ रही हैं। परिणीति की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स समेत हजारों फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि सबसे मजेदार कमेंट उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने किया। प्रियंका ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'लगता है इंस्पायर्ड है, शायद'।

वायरल हुआ प्रियंका चोपड़ा का कमेंट

वायरल हुआ प्रियंका चोपड़ा का कमेंट

सोशल मीडिया पर अब प्रियंका चोपड़ा का ये कमेंट वायरल हो रहा है, कई लोगों ने तो एक्ट्रेस के कमेंट पर ही अपना रिएक्शन दिया है। वहीं परिणीति ने भी मजाकिया अंदाज में रप्लाई करते हुए लिखा, 'शायद नहीं, पक्का।' बता दें कि प्रियंका ने तीन हफ्ते पहले इसी तरह की एक तस्वीर साझा की थी, वह अमेरिका में अपने पति के साथ बीच पर मस्ती कर रही थीं। प्रियंका ने काले और लाल रंग की बिकनी पहने एक सेल्फी खिंचवाई, जो काफी वायरल हुई थी।

लंदन में मिली थी दोनों बहनें

लंदन में मिली थी दोनों बहनें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चचेरी बहनें प्रियंका और परिणीति साल की शुरुआत में कुछ समय के लिए लंदन में मिली थीं। ब्रिटेन जाने से पहले परिणीति ने तुर्की में भी समय बिताया था। वहीं, प्रियंका 2020 के अंत से यूके में हैं। एक्ट्रेस अपने कई प्रोजेक्ट को पूरा करने में बिजी हैं। हाल ही में प्रियंका ने हॉलीवुड स्टार सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग खत्म की। अब वह अपनी अमेजन प्राइम सीरीज सिटाडेल पर काम कर रही हैं।

प्रियंका ने मनाया पति निक जोनस का बर्थडे

प्रियंका ने मनाया पति निक जोनस का बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा ने 16 सितंबर (गुरुवार) को अपने पति निक जोनस का 29वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दोनों ने लंदन से लॉस एजिलस की यात्रा की और एक शानदार जश्न का आयोजन किया। प्रियंका ने निक जोनस के लिए एक बड़ी सी पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और निक जोनस की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी।

यह भी पढ़ें: 'बेबाक' कंगना ने लगाई हॉलीवुड एक्टर की क्लास, कहा- बॉलीवुड की कॉपी नहीं, स्क्रिन भी चुरा रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+