Parineeti-Raghav: क्या परिणीति चोपड़ा करेंगी राघव चड्ढा से शादी? एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में दिया हिंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों राघव चड्ढा संग जोड़ा जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा का बिना नाम लिए इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Parineeti Chopra

Story Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड जगत की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनको आप नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई भी करने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तो़ड़ी।

राघव चड्ढा संग शादी करेंगी परिणीति?
जब से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट हुए। तब से वह एयरपोर्ट पर कई बार साथ नजर आए। इसके बाद से अफवाहों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कभी कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले हैं तो कभी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते की घोषणा करेंगे।

एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड जगत और मीडिया में लगातार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया। लेकिन जब परिणीति चोपड़ा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा होता है तो मैं क्लियर करूंगी कि क्या कोई गलत धारणा है! अगर सफाई देना जरूरी नहीं होगा तो वो सफाई नहीं देंगी।'

Parineeti Chopra

पजाब में हुई थी पहली मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात पंजाब में हुई थी। वे लंबे समय से दोस्त हैं और इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। कहा जा रहा है कि पिछले 6 महीने से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो वायरल हो चुकी हैं। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर दोनों कब अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे।

Recommended Video

    Parineeti Chopra जिन Raghav Chadha से करेंगी शादी, कितने Richie-Rich हैं वो ? | AAP | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+